Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Vacancy for Lazy Candidate बेरोज़गारी सबसे बड़ी समस्या है। काबिल और पढ़े लिखे नौजवान किसी भी तरह से एक जॉब हासिल करने के लिए धक्के खा रहे हैं। डिग्री डिप्लोमा और बेहतरीन अनुभव के बावजूद उम्मीद के मुताबिक नौकरी मिलनी मुश्किल होती है। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि आलसी और कामचोर लोगों की नौकरी का ऑफर आजकल खूब वायरल हो रहा है।
Vacancy for Lazy Candidate आलसी कैंडिडेट की तलाश

- Vacancy for Lazy Candidate आप भी सोच रहे होंगे कि ये कैसी नौकरी है जहाँ आलसी कैंडिडेट की तलाश हो रही है। आज जहां प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि नौकरी मिलना आसान नहीं है। सरकारी हो या प्राइवेट आपको नौकरी पाने के लिए काबिल, पढ़ा-लिखा, टैलेंटेड होना जरूरी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों नौकरी का जो विज्ञापन वायरल हो रहा है उसको देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक इस नौकरी के लिए कैंडिडेंट्स की काबिलियत मायने नहीं रखती, बस उनका आलसी, कामचोर और दुखी होना जरूरी है।

Vacancy for Lazy Candidate - Vacancy for Lazy Candidate अगर आपकों काम करने का मन नहीं है, आप आलसी हैं, आपके भीतर आलस हैं, आप दुखी हैं तो ये नौकरी आपके लिए हैं। दरअसल आलसी और दुखी लोगों के लिए नौकरी निकाली गई है। सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब नौकरी का विज्ञापन वायरल हो रहा है। इस नौकरी को देने वाली कंपनी को ऐसे कर्मचारी की तलाश हैं जो आलसी और कामचोर होने के साथ-साथ दुखी भी हों। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस नौकरी के विज्ञापन में लिखा है- स्टाफ की जरूरत हैं, जो आलसी और दुखी हों , ताकि वो यहां पहले से काम कर रहे स्टाफ के साथ घुल-मिल सकें। ऐसे उम्मीदवारों को CV के साथ आने के लिए कहा गया है।

Vacancy for Lazy Candidate - Vacancy for Lazy Candidate इस नौकरी के लिए सिर्फ एक शर्त रखी गई है। नौकरी के इस विज्ञापन में लिखा गया है कि आने से उम्मीदवार पहले नहाकर ही आएं। लोग इस जॉब वैकेंसी के विज्ञापन को पढ़कर बहुत खुश हो रहे हैं और ये खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इस विज्ञापन में न तो कंपनी का नाम दर्ज हैं न पता लिखा गया है। वनइंडिया इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि इस तरह की वैकेंसी निकली है या किसी ने प्रैंक किया है।
पढ़िए खबर में – भारत के ज़िंदा भगवान https://shininguttarakhandnews.com/dr-t-k-lahiri-biography/

