viral lifestyle post ये लड़की आपको फायदे की खबर बता रही

viral lifestyle post दिल्ली जैसे महंगे शहर में जहां ज्यादातर लोग नौकरीपेशा लोग हर महीने बढ़ते खर्चों से परेशान रहते हैं. ऐसे में एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. जो खुद एक सरकारी कर्मचारी है और उसने जो अपने खर्चों को लेकर की उसे देखने के बाद देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @tweetikaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में कृतिका नाम की लड़की ने बताया कि वो सेंट्रल गवर्नमेंट में ASO के पद पर काम करती है और हर महीने लगभग 90 हजार रुपये सैलरी पाती है. हालांकि उनकी कमाई अच्छी है, फिर भी उनका मासिक खर्च करीब 25 हजार रुपये के आसपास ही रहता है. उनकी समझदारी भरी बचत और खर्च करने का तरीका अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.


कृतिका ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में एसएससी सीजीएल परीक्षा पास की थी, जिसके बाद उन्हें ये सरकारी नौकरी मिली. दिल्ली में रहने के बावजूद उन्होंने अपने खर्चों को काफी बैलेंस रखा हुआ है. वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अकेले रहने के बजाय एक फ्लैटमेट के साथ 2BHK फ्लैट शेयर करती हैं. इससे न केवल किराया कम हो जाता है बल्कि बिजली, पानी और दूसरे घरेलू खर्चे में भी काफी बचत हो जाती है. उन्होंने बताया कि उनके हिस्से का किराया लगभग 11,500 रुपये आता है. कृतिका के मुताबिक, दिल्ली जैसे शहर में यह काफी उचित खर्च है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक सरकारी कर्मचारी होने के नाते उनका खर्च सीमित ही रहता है. इसके अलावा, उन्होंने खाना बनाने के लिए एक मेड भी रखी हुई है, जिसका खर्च वह अपनी रूममेट के साथ बांटती हैं. मेड हर महीने 5 हजार रुपये लेती है, जिसमें से कृतिका का हिस्सा करीब 2,500 रुपये होता है.

देखिये सोशल मीडिया से साभार लिया गया वीडियो – https://www.instagram.com/reel/DYyvDJ3T6fA/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3db44f38-d3bf-400f-a0e5-435f8c091f17

रोजमर्रा के खाने-पीने और किराने के सामान के लिए वह ऑनलाइन ग्रॉसरी ऐप्स जैसे ज़ेप्टो और ब्लिंकइट का इस्तेमाल करती हैं. उनका कहना है कि इन चीजों पर हर महीने लगभग 4 से 5 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं. हालांकि वह बाहर का खाना कम ही पसंद करती हैं और ज्यादातर घर का बना भोजन ही खाती हैं. इसी वजह से उनका फूड एक्सपेंस ज्यादा नहीं बढ़ता.दिल्ली में आने-जाने के लिए भी उन्होंने काफी सस्ता और सुविधाजनक तरीका अपनाया हुआ है. कृतिका रोजाना स्कूटी से ऑफिस जाती हैं, जिससे कैब या मेट्रो पर होने वाला अतिरिक्त खर्च बच जाता है. उन्होंने बताया कि उनका पेट्रोल खर्च महीने का लगभग 1,500 रुपये ही होता है. उनके मुताबिक, स्कूटी से सफर करना समय और पैसे दोनों की बचत करता है.

एंटरटेनमेंट के मामले में भी कृतिका काफी समझदारी से खर्च करती हैं. उन्होंने बताया कि वह अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन खरीदने के बजाय दोस्तों और परिवार के साथ अकाउंट शेयर कर लेती हैं. इससे हर महीने ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते. वहीं बाहर खाना खाने या ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने पर वह मुश्किल से 2 हजार रुपये तक ही खर्च करती हैं.शॉपिंग को लेकर भी उन्होंने अपनी आदतों का जिक्र किया. कृतिका ने बताया कि वह Nykaa और Myntra जैसी वेबसाइट्स से महीने में लगभग 3 से 4 हजार रुपये की खरीदारी कर लेती हैं. हालांकि वह जरूरत के हिसाब से ही सामान खरीदती हैं और फिजूल खर्च करने से बचती हैं.