Viral Video एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो NEET पीजी के एग्जाम सेंटर के बाहर का है। वीडियो में एक लड़की रो रही है। चिल्ला रही है। वह एग्जाम सेंटर के भीतर जाने के लिए रेलिंग के ऊपर भी चढ़ती है। लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। वीडियो में और भी काफी लोग नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लड़की 2 मिनट की देरी से एग्जाम सेंटर के बाहर पहुंची थी। लेकिन तब तक एंट्री बंद हो चुकी थी। सुरक्षाकर्मियों ने नियमों का हवाला देकर लड़की को एग्जाम सेंटर के भीतर आने से रोक दिया। जिसके बाद इस छात्रा ने काफी बवाल काटा जो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है।
लड़की पर पड़ गए 2 मिनट भारी Viral Video

हैरानी की बात ये है कि पता नहीं लग सका है कि ये वीडियो कहां का है ? एग्जाम सेंटर कौन सा है ? वीडियो कितना पुराना है ? शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़ वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन इस वीडियो को ‘सूरजपीबी5’ नाम के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है जो हम साभार लिंक यहाँ दे रहे हैं। https://twitter.com/i/status/1822645448030429664

पोस्ट के अनुसार एंट्री साढ़े 8 बजे बंद कर दी गई थी। लेकिन लड़की 8 बजकर 32 मिनट पर पहुंची। घटना की तारीख और स्थान के बारे में नहीं बताया गया है। लड़की के बारे में कहा गया है कि उसे नहीं पता था कि किस गेट से एंट्री करनी है? वह समय पर आई थी, लेकिन गलतफहमी के कारण दो मिनट बर्बाद हो गए। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं।

वहीं, रविवार को सेक्टर- 62 में नीट पीजी परीक्षा के कारण नोएडा के कई इलाकों में जाम की स्थिति देखने को मिली। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि बायोमीट्रिक प्रक्रिया के कारण उनको 20 मिनट तक वेट करना पड़ा। परीक्षा देरी से शुरू हुई। नोएडा में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे थे। जिसके कारण सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिली।
दिन या रात, शादी का सही समय क्या होना चाहिए ? https://shininguttarakhandnews.com/marriage-rituals/

