Viral Video टोपी से कबूतर निकालते वायरल हुआ वीडियो

Viral Video जादूगरों का खेल देखने का मजा ही कुछ और होता है  जरा सोचिए आपने कई बार किसी जादूगर को टोपी से कबूतर निकालते देखा होगा ना उस वक्त दिमाग घूम जाता है कि आखिर ये कैसे कर लिया। इसने पर अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस रहस्य से पर्दा हटा दिया है।इस वीडियो को देखकर आपको समझ आ जाएगा कि जादूगर टोपी में से कैसे कबूतर निकाल देता है। वायरल हो रहे वीडियो ने इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा हटा दिया है और आप इसमें जादूगर की ट्रिक देखकर सोच में पड़ जाएंगे।

viral video

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो https://www.instagram.com/p/DONL6xSEmJe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

दरअसल ये वीडियो दिखाता है कि असली जादू टोना कुछ नहीं सब हाथों की सफाई और दिमाग की चाल है। वीडियो में एक जादूगर सड़क किनारे लोगों को अपना खेल दिखा रहा है, उसके हाथ में एक बड़ी सी काली टोपी है वही टोपी, जिसमें से कुछ ही देर में कबूतर निकलने वाला है। जादूगर पहले अपनी जेब से एक सफेद रूमाल निकालता है और उसे सबके सामने टोपी के अंदर डाल देता है। लोग हैरानी से देख रहे हैं कि अब आगे क्या होगा कुछ ही सेकंड बाद वो उसी टोपी से एक जिंदा कबूतर निकाल लेता है। सब लोग दंग रह जाते हैं कि रूमाल कबूतर में कैसे बदल गया।

दिमाग का है सारा खेल

लेकिन असली खेल वहीं छिपा हुआ था टोपी के अंदर दरअसल जादूगर ने पहले से ही उस टोपी में एक कबूतर छिपा रखा था टोपी के नीचे एक खास कंपार्टमेंट बना हुआ था, जिसमें कबूतर छिपा रहता है, जब वो रूमाल डालने का नाटक करता है तो असल में ध्यान भटकाने के लिए वो ये करता है ताकि किसी को शक न हो फिर सही टाइम पर वो कबूतर को बाहर निकाल लेता है यानी पूरा खेल टाइमिंग और हाथ की सफाई का है अब समझ आया ना कि जादू नहीं ट्रिक है पूरी

लोगों को पसंद आया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ajayjhorarbani नाम की आईडी से शेयर किया गया है अब तक इस वीडियो को 9 मिलियन यानी करीब 90 लाख बार देखा जा चुका है। 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है और खूब सारे कमेंट्स किए हैं। किसी ने लिखा आज तो राज खुल गया कि टोपी से कबूतर कैसे निकलते हैं। तो किसी ने कहा जादू भी एक कला है जो हर किसी को नहीं आती। एक यूजर ने तो बड़ी अच्छी बात लिखी सबकी अपनी रोजी रोटी है। ये आदमी भी तरकीब से कमा रहा है न चोरी कर रहा है न डकैती। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा जादूगर खुद कहते हैं कि ये असली जादू नहीं बस हाथों की सफाई है। अगर वाकई जादू होता तो हम सब घर बैठकर पैसे बना लेते हैं।