Viral Video दिल छू लेगी बैंड बाजा बारात और तलाक का जश्न

Viral Video जो लोग बेटियों को बोझ समझते हैं और उनकी होने पर अफसोस और उदासी का माहौल बना लेते हैं उन्हें यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए क्योंकि जयंती के इस नए दौर में बेटियों के लिए पिता का भाव आपके दिल को छू लेगा तलाक किसी के भी जीवन की सबसे मुश्किल भरी घड़ी होती है और यह फैसला अंतिम विकल्प के रूप में ही लिया जाता है लेकिन तलाक को भी सेलिब्रेट किया जाए और समाज को मैसेज दिया जाए की बेटियां कोई पराया धन नहीं बल्कि जिगर का टुकड़ा है और उसके साथ हर वक्त उसका पिता खड़ा है कुछ यही संदेश दिया है एक पिता ने लिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं

 आपके दिल को छू लेगा तलाक Viral Video

Viral Video

बीते दिनों में उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक पिता अपनी बेटी के तलाक के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत कर रहे हैं। यह वीडियो इस बात का सबूत है कि आज के दौर में लोग तलाक को कलंक नहीं मान रहे हैं बल्कि बेटी की खुशी और सुकून को अहमियत दे रहे हैं। वायरल वीडियो में एक रिटायर्ड जज अपनी बेटी के कोर्ट से तलाक मिलने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ, गले में माला पहनाकर स्वागत कर रहे हैं।वायरल वीडियो में प्रणिता शर्मा हैं, जिनका शादी के 7 साल बाद मेजर गौरव अग्निहोत्री से तलाक हुआ। इसके बाद प्रणिता के पिता और पूरे परिवार ने एक जैसी टी-शर्ट पहनकर उनका स्वागत किया। टी-शर्ट पर लिखा था ‘I Love My Daughter’। पूरे परिवार ने प्रणिता के तलाक पर उत्सव मनाया गया।

क्यों हुआ तलाक?
प्रणिता के परिवार का दावा है कि वह अपने ससुराल में पिछले 7 साल से शोषण का शिकार थीं। शादी की शुरुआत में सब कुछ ठीक था। कुछ समय बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया और उनके साथ शोषण होने लगा। शुरुआत में प्रणिता को लगा कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा लेकिन 7 साल तक स्थिति नहीं बदली। इससे परेशान होकर उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया।पिता ने तलाक को लेकर कहा, ‘हमने तलाक में कोई एलिमनी नहीं ली है।’ साथ ही उन्होंने बताया, ‘तलाक के बाद ससुराल से कोई सामान भी नहीं लिया गया, सिर्फ बेटी को घर लाया गया।’ प्रणिता के स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या है
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिटायर्ड जज अपनी बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत कर रहे हैं। साथ ही पूरा परिवार मिलकर डांस करता नजर आ रहा है।इस वीडियो को देखकर कपिल गौर ने कहा, ‘अक्सर समाज में तलाक को एक ‘कलंक’ या ‘हार’ के रूप में देखा जाता है लेकिन प्रणिता के पिता ने इसे एक नई शुरुआत के रूप में परिभाषित किया। ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी बेटी का स्वागत करके उन्होंने यह संदेश दिया कि बेटी का स्वाभिमान और उसकी मानसिक शांति, समाज के ‘लोग क्या कहेंगे’ वाले डर से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।’