Wedding Fight भारत की शादियों में खातिरदारी बहुत मायने रखती है। खासतौर, फूफा और जीजा लोगों की। क्योंकि भैया… अगर इनका मुंह फुल गया तो लड़के की शादी भी टूटने का खतरा रहता है। जी हां, ऐसे बहुत से मामले हैं जब फूफा की नाराजगी के चलते शादी ही टूट गई। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत का है, जहां फूफा को पनीर न परोसे जाने की वजह से हालात इतने गंभीर हो गए कि लड़की और लड़के वालों के बीच भयंकर मारपीट हो गई।
Wedding Fight देखिये लात घूंसा थप्पड़ का वीडियो –

- Wedding Fight दावा किया गया कि दूल्हे के फूफा को पनीर नहीं परोसा गया, तो इस पर उन्होंने मुंह फुला लिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे, जूते चप्पल चल गए। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,
- Wedding Fight इसमें दावा किया गया है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के बागपत की है। जहां शादी में दूल्हे के फूफा को पनीर न परोसने पर बवाल हो गया। इस 1.12 मिनट के क्लिप में हम देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। लड़ाई इतनी खतरनाक थी कि कुछ लोगों के तो कपड़े फट गए। जी हां, इस फाइट में लाठी-डंडे, मुक्के-झप्पड़ चले। हालांकि, कुछ लोग बीच-बचाव भी करवाते नजर आ रहे हैं। लेकिन रिश्तेदार हैं कि रूकने का नाम ही नहीं ले रहे। यही है इंडियन शादी में गुस्साए फूफा का पनीर कांड
खुजलीबाज़ मंत्री का वीडियो हुआ वायरल https://shininguttarakhandnews.com/minister-itching-attack-bjp/

