Minister Itching Attack जनता समझदार और होशियार हो गयी है। ऐसे में अजब गजब एमपी सरकार की ये घटना आपको अनोखी लगेगी जहाँ के पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव को अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान किसी ने किरेच की फली लगा दी। इससे मंत्री के शरीर में खुजली होने लगी। खुजली से परेशान मंत्री जी ने तुरंत अपना कुर्ता उतारा और बोतलबंद पानी से अपना मुंह-हाथ धुला। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो जमकर वायरल हो रहा है।
Minister Itching Attack विरोध का गजब तरीका देखिये

- Minister Itching Attack यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के अशोक नगर की मुंगावली विधानसभा का है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राजयमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के साथ विकास यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान राज्य मंत्री को अचानक से खुजली होने लगी। इसके बाद राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव को सभा से कुछ दूर जाकर अपना कुर्ता उतार कर मुंह हाथ धोना पड़ा। वायरल वीडियो में मंत्री जी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि किसी ने किरेच (खुजली वाला पौधा) लगा दिया है।
- Minister Itching Attack मंत्री जी वायरल वीडियो मंगलवार रात देवरछी ग्राम का बताया जा रहा है। जहां पर विकास यात्रा का रात्रि के समय भजन संध्या का कार्यक्रम था। इसी दौरान किसी ने मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव को किरेच की फली लगा दी।वीडियो में राज्यमंत्री के आसपास कई लोग खड़े हुए हैं और पानी से उनके हाथ-मुंह धुलवा रहे हैं। इसके साथ ही वहां चल रहे स्पीकर में विकास यात्रा के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
आँख में पट्टी बांध होती है पूजा , अनोखे मंदिर का सच https://shininguttarakhandnews.com/latu-devta-temple/

