Weird Wedding Rituals भारत में शादी के दौरान जूता चुराई की रस्म होती है, ये तो आप जानते ही होंगे, जबकि स्कॉटलैंड में दुल्हन की सहन शक्ति की कई तरह से परीक्षा ली जाती है, पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां शादी के दौरान दूल्हे की पिटाई वाली रस्म की जाती है ? आप सोच रहे होंगे ये कैसा रिवाज़ भला …. लेकिन अजीब रस्मों से भरी इस दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
Weird Wedding Rituals रस्म और रिवाज़ की अनोखी है कहानी

- Weird Wedding Rituals दुनिया में हर जगह पर शादी से जुड़ी अलग-अलग प्रकार की रस्में होती हैं. जैसे भारत में शादी के दौरान जूता चुराई की रस्म होती है, तो वहीं स्कॉटलैंड में दुल्हन की सहन शक्ति की कई तरह से परीक्षा ली जाती है, पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां शादी के दौरान दूल्हे की पिटाई वाली रस्म की जाती है? चलिए जानते हैं इस अजीबोगरीब रस्म के बारे में…

- Weird Wedding Rituals दरअसल, साउथ कोरिया में शादी के दौरान दूल्हे को अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए मार खानी पड़ती है. यह ऐसी रस्म है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है.यहां दूल्हे को लकड़ी से बांधकर उल्टा लटका दिया जाता है और उसके तलवों पर डंडे मारे जाते हैं. इतना ही नहीं, इस दौरान दूल्हे की जूते से भी पिटाई होती है…

- Weird Wedding Rituals इस अजीबोगरीब रिवाज के पीछे की वजह के बारे में लोगों का मानना है कि जो दूल्हे इस रिवाज में पास हो जाते हैं, उन्हें आगे जीवन में कभी दिक्कत नहीं होती, क्योंकि वो पहले ही इतनी मार खा लेते हैं कि पूरी जिंदगी मजबूत बने रहते हैं.ऐसा कहा जाता है कि दूल्हे के दोस्त ही दूल्हे को उल्टा लटका देते हैं और फिर सभी दोस्त मिलकर उसके तलवों पर डंडे मारते हैं. दक्षिण कोरिया में इस रिवाज को बड़े उत्साह से मनाया जाता है.
सावधान ! फेसबुकिया महिलाओं को लूटने आ गए ये “हाइटेक ठग ” https://shininguttarakhandnews.com/fake-profiles-alert/

