WhatsApp Offline Trick आप WhatsApp पर खुद को बहुत आसानी से ऑफलाइन दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको WhatsApp की Proxy सेटिंग को ऑन करना होगा। ऐसे में इंटरनेट ऑन रहने के बावजूद आपका WhatsApp ऑफलाइन चला जाएगा। ये हैक उस समय काम आता है, जब आप WhatsApp पर किसी के मैसेज या कॉल्स को रिसीव नहीं करना चाह रहे हों और ये भी न चाहते हों कि सामने वाले को इस बात की भनक लगे।

क्या आप भी किसी ऐसे तरीके की तलाश में है जिससे आप ऑनलाइन रहते हुए खुद को WhatsApp पर ऑफलाइन दिखा सकें। कई बार ऐसा होता है कि व्यस्तता या किसी और वजह से आप सामने वाले के मैसेज या कॉल्स रिसीव नहीं करना चाहते लेकिन काम के चलते इंटरनेट भी बंद नहीं किया जा सकता। ऐसे में आप WhatsApp की एक सेटिंग को ऑन कर सभी के लिए ऑफलाइन हो सकते हैं। इस दौरान आप इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन WhatsApp से ऑफलाइन हो जाएंगे। इससे आपको मैसेज भेजने वालों को उनके मैसेज पर सिर्फ एक टिक दिखेगा और अगर वे आपको कॉल करेंगे, तो उन्हें कॉल स्क्रीन पर रिंगिंग की जगह सिर्फ कॉलिंग दिखाई देगा।

गौर करने वाली बात है कि मैसेज पर एक टिक का मतलब होता है कि नेटवर्क की समस्या या यूजर के ऑफलाइन होने के चलते मैसेज डिलीवर नहीं हो सका है। वहीं WhatsApp कॉल पर भी अगर रिंगिंग की जगह कॉलिंग दिखाई दे, तो इसका मतलब माना जाता है कि सामने वाले का फोन बज नहीं रहा है। ऐसे में आपसे संपर्क करने वाले आपको ऑफलाइन समझेंगे। ऐसे में कोई यह नहीं कर सकेगा कि आप उनके कॉल या मैसेज नजरअंदाज कर रहे हैं।

WhatsApp पर खुद को ऑफलाइन दिखाने के लिए आप Proxy सेटिंग की मदद ले सकते हैं। असल में यह फीचर आपको थर्ड-पार्टी सर्वर्स के जरिए कनेक्ट होने की सुविधा देता है ताकि इंटरनेट ब्लॉक होने पर भी आप WhatsApp चला सकें। हालांकि इसका इस्तेमाल एक प्राइवेसी हैक के तौर पर भी किया जा रहा है। अगर आप सेटिंग्स में जाकर प्रॉक्सी सेटिंग को ऑन कर दें, तो आपका इंटरनेट ऑन होने के बावजूद वॉट्सऐप सर्वर से डिस्कनेक्ट हो जाता है।
Proxy सेटिंग का सबसे बड़ा फायदा है कि सामने वाला जब आपको मैसेज भेजता है, तो उसे सिर्फ सिंगल टिक दिखता है और कॉल करने पर रिंग जाने के बजाय केवल Calling लिखा आता है। इन दोनों चीजों का मतलब सामने वाला यही समझ सकता है कि आप ऑफलाइन हैं। यह ट्रिक उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बिना इंटरनेट बंद किए अपनी WhatsApp पर खुद ऑफलाइन दिखाना चाहते हैं।
इस सेटिंग को ऑन करने के लिए:
WhatsApp की Settings में जाएं।
Storage and Data पर क्लिक करें।
सबसे नीचे Proxy के ऑप्शन पर जाएं।
Use Proxy को ऑन करें और ‘Set Proxy’ में 1.1.1.1 सेव कर दें।

इस सेटिंग को आप WhatsApp के स्विच ऑफ की तरह समझ सकते हैं। इसे ऑन करने पर आपका WhatsApp दूसरों और आपके लिए भी बंद हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी किसी को मैसेज भेजेंगे, तो उसके सामने एक घड़ी का निशान दिखाई देगा और वह तभी सामने वाले तक पहुंचेगा जब आप Proxy सेटिंग को ऑफ कर देंगे। इस फीचर को आप तब इस्तेमाल कर सकते हैं जब आप किसी के मैसेज या कॉल को रिसीव नहीं करना चाहते या खुद को WhatsApp पर उपलब्ध नहीं दिखाना चाहते।

