Whatsapp Warning मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सएप (WhatsApp) अकाउंट ताबड़तोड़ तरीके से बैन हो रहे हैं। पिछले एक महीने की ही बात करें तो नवंबर में 37 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट बैन कर दिए गए हैं। आईटी रूल्स 2021 के तहत इन अकाउंट्स को बैन किया गया है। हर महीने बैन हो रहे अकाउंट्स संदिग्ध बताए जा रहे हैं। अगर आप भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट को बैन होने से बचाना चाहते हैं तो भूलकर भी ये काम न करें..
Whatsapp Warning व्हाट्सएप अकाउंट बैन क्यों

- Whatsapp Warning वाट्सएप की पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले अकाउंट्स कंपनी बैन कर रही है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर कोई यूजर अपने अकाउंट से गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि, डराने, धमकाने, परेशान करने, नफरत फैलाने या उकसाने वाला कंटेंट शेयर करता है, तो कंपनी उसका अकाउंट बैन कर देती है।
अपना अकाउंट बैन होने से इस तरह बचाएं
Whatsapp Warning अगर आप चाहते हैं कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आपका अकाउंट बैन न करें तो आपको कंपनी की पॉलिसी और गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। अगर आप इनके खिलाफ किसी तरह का मैसेज भेजते हैं तो आपका अकाउंट बंद किया जा सकता है।
Whatsapp Warning इस तरह के मैसेज फॉरवर्ड न करें

वाट्सएप की तरफ से दी गई गाइडलाइन के मुताबिक, मैसेज फारवर्ड करने की एक लिमिट तय की गई है। अगर किसी मैसेज को लेकर आप विश्वास में नहीं है या उस मैसेज के सोर्स की जानकारी नहीं है तो उसे आगे भूलकर भी फारवर्ड न करें। अगर फर्जी मैसेज फॉरवर्ड करते हैं तो व्हाट्सएप आपका अकाउंट ब्लॉक कर सकती है।
वाट्सएप के इन नियमों को मानें
Whatsapp Warning वाट्सएप की गाइडलाइन के मुताबिक, झूठे, गैर-कानूनी, अभद्र, डरावने या परेशान करने वाले मैसेज भेजने से बचें। इस तरह के मैसेज वाट्सएप के नियमों का उल्लंघन करते हैं। इस तरह के मैसेज का यूजर्स रिपोर्ट कर सकते हैं। इससे आपका अकाउंट बंद किया जा सकता है।

ग्रुप में किसी को एड करते समय ध्यान दें
अगर किसी ग्रुप में किसी को एड करना चाहते हैं तो सबसे पहले उस यूजर की परमिशन लें। अगर उसकी इजाजत के बिना ग्रुप में एड करते हैं और वह खुद को रिमूव करता है तो उसे परेशान न करें और अपने एड्रेस बुक से हटा दें। उसे दोबारा मैसेज कर परेशान न करें।
Whatsapp Warning ब्रॉडकास्ट लिस्ट का ज्यादा यूज न करें
वाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट मैसेज का ज्यादा यूज न करें। ब्रॉडकास्ट मैसेज करने से उस मैसेज पर रिपोर्ट होने लगता है। बार-बार रिपोर्ट होने से वाट्सएप आपका अकाउंट ब्लॉक कर सकती है। इसलिए भूलकर भी ऐसे काम न करें जिससे वाट्सएप आपके अकाउंट के खिलाफ कोई एक्शन ले।
Must Read Viral Answer Sheet https://shininguttarakhandnews.com/viral-funny-answer-sheets/

