Worlds Highest ATM आजकल के समय में लगभग हर चौराहे पर ATM लगे मिल जाएंगे… कैश निकालने में लोगों को दिक्कत ना हो, इसलिए थोड़ी-थोड़ी दूर पर ही ATM बनाकर लोगों की जिंदगी आसान बनाई जा रही है. लेकिन एक ATM ऐसा है जो पहाड़ की चोटी पर स्थित है. ये दुनिया का सबसे ऊंचा एटीएम है. यहां पहुंचने के लिए बादलों से गुजरना पड़ता है. लेकिन फिर भी इससे पैसे निकलवाने वालों की लाइन लगी रहती है…
Worlds Highest ATM पहले भारत के नाम था ये रिकॉर्ड अब पाक के नाम

- Worlds Highest ATM ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि इतनी ऊंचाई पर बिना बिजली के ये ATM काम कैसे करता है. साथ ही इस ATM से पैसे निकालने में लोगों की इतनी दिलचस्पी क्यों है? बता दें कि दुनिया की सबसे ऊंची ये कैश मशीन चीन और पाकिस्तान के बीच खंजराब दर्रे की सीमा पर है. पाकिस्तान के बर्फ से लदे पहाड़ों वाले इस इलाके में बड़ी संख्या में देश-विदेश से सैलानी आते हैं. ये एक पर्यटक स्थल के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में National Bank of Pakistan ने यहां ATM लगाने का फैसला किया. 4693 मीटर की ऊंचाई पर बने इस एटीएम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है.

- Worlds Highest ATM एटीएम मशीन बॉर्डर एरिया के आसपास रहने वाले नागरिकों, सीमा सुरक्षा बलों और पर्यटकों के काम आ रही है. इसके साथ ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. इस ATM से पैसे निकलालने वाले कई टूरिस्ट ने कहा कि उन्हें लगा जैसा उन्होंने ‘आसमान से पैसे निकाले हैं’. पर्यटक इस ATM में जाना एक सम्मान समझते हैं और यहां से पैसे निकालने की तस्वीरें क्लिक कर उन्हें अपनी यादों में संजोते हैं. औसतन 15 दिनों के भीतर यहां से लगभग 40-50 लाख रुपये निकाले जाते हैं.
अब रोमांस करेंगे जेल के कैदी, बंद कमरे में 2 घण्टे के लिए आएगी पत्नी https://shininguttarakhandnews.com/punjab-jail-couples-meeting-rule/


