Mango Peel Tea : आम के छिलके की चाय पीने के 5 फायदे

Mango Peel Tea क्या आप जानते हैं, सिर्फ आम का फल ही नहीं, बल्कि इसके छिलके भी कई तरह से सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इनमें भी कई विटामिन, मिनरल्स और औषधीय गुण मौजूद होते हैं। यह डाइट्री फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि से भरपूर होते हैं। 

Mango Peel Tea आम के छिलके की चाय पीने से सेहत को लाभ 

Mango Peel Tea ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकती है
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आम के छिलके की चाय ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। यह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद कर सकती है।
वेट लॉस में मिल सकती है मदद
Mango Peel Tea वजन घटाने वाले लोगों के लिए भी यह चाय एक अच्छा विकल्प है। दूध वाली चाय पीने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं, साथ यह वजन भी बढ़ाती है। लेकिन आम के छिलके चाय पाचन दुरुस्त करती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है, जिससे अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए लाभकारी है
Mango Peel Tea यह चाय शरीर को डिटॉक्स करने, टॉक्सिन्स और हानिकारक कणों को नष्ट करने में मदद मिल सकती है। इस तरह यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव और उनसे छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।
पाचन संबंधी समस्याओं से बचाए
अगर आप अक्सर ही पाचन संबंधी समस्याओं जैसे पेट में गैस ब्लोटिंग, कब्ज आदि से परेशान रहते हैं, तो इस आम के छिलके की चाय पानी से आपको इनसे बचाव और राहत पाने में मदद मिलेगी।

इम्यूनिटी बनाए मजबूत
Mango Peel Tea अगर आप भी बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं और आए दिन सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार से परेशान रहते हैं, तो नियमित आम के छिलके की चाय पीने से आपको इससे बचाव में मदद मिलेगी। बनाने का तरीका —  एक टी पैन में डेढ़ कप पानी डालें, फिर इसमें ड्राई 1-2 आम के छिलके, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर,  2 लौंग और 1 हरी इलायची डालकर उबालें। जब पानी एक कप रह जाए, तो गैस बंद कर दें और इस चाय को छान लें। उसके बाद इसमें गुड़ या शहद मिलाकर सेवन करें।

 

Must Read This Story https://shininguttarakhandnews.com/yoga-capital-rishikesh/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.