Yoga Day 2022 : देहरादून की सड़कों पर दौड़ी Dhami सरकार , योग को मिली रफ़्तार , Health World

Yoga Day 2022 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस  पर “रन फॉर योग” कार्यक्रम के तहत घंटाघर से एम०के०पी० चौक तक आयोजित दौड़ में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।

Yoga Day 2022 : देहरादून की सड़कों पर दौड़ी सरकार

Yoga Day 2022 : देहरादून की सड़कों पर दौड़ी सरकार
Yoga Day 2022 : देहरादून की सड़कों पर दौड़ी सरकार
  • Yoga Day 2022 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने पूरी दुनिया में योग को मान्यता दिलवाई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  मोदी  के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है, साथ ही संस्कृति, धर्म, भारत की परम्पराओं के संरक्षण का कार्य आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है।
Yoga Day 2022 : देहरादून की सड़कों पर दौड़ी सरकार
Yoga Day 2022 : देहरादून की सड़कों पर दौड़ी सरकार
  • Yoga Day 2022 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योग आसनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं उन्होंने कहां दौड़ की अगुवाई कर रहे एनसीसी युवाओं को देख उन्हें अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाए जाने का सभी से आग्रह किया।
Yoga Day 2022 : देहरादून की सड़कों पर दौड़ी सरकार
Yoga Day 2022 : देहरादून की सड़कों पर दौड़ी सरकार
  • Yoga Day 2022 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून शहर देश के प्रमुख शहरों में से एक है इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। उन्होंने कहा क्लीन सिटी ग्रीन सिटी यह मेरा ड्रीम सिटी के साथ आप सभी जुड़े एवं अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाएं, इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को सहभागिता से किया जाने वाला कार्य बताया। उन्होंने कहा हम इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में समन्वय बनाकर देहरादून शहर का विकास करेंगे।
Yoga Day 2022 : देहरादून की सड़कों पर दौड़ी सरकार
Yoga Day 2022 : देहरादून की सड़कों पर दौड़ी सरकार
  • Yoga Day 2022 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास के नए आयामों को छू रहा है। उन्होंने कहा आज केदारनाथ का प्रांगण ने दिव्य भव्य और नया रूप ले लिया है इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आने वाले 25 वर्ष को उत्तराखंड को प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने, एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाए जाने की बात कही। इस दौरान मेयर   सुनील उनियाल गामा , विधायक  खजान दास, विधायक  विनोद चमोली, डीजीपी उत्तराखंड  अशोक कुमार, सचिव डाॅ पंकज कुमार पांडेय एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

पढ़िए – राहुल गाँधी का ख़ास सीक्रेट https://shininguttarakhandnews.com/rahul-gandhi-fitness-video/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.