हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ बंद किए गए। कपाट बंद करने से पूर्व लक्ष्मण की पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद कपाट बंद किए गए।
हेमकुंड साहिब में पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे
हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में दर्शनों को पहुंचे करीब 4000 श्रद्धालुओं ने इस साल की अंतिम अरदास में प्रतिभाग किया।
इस वर्ष हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की संख्या 3.84 लाख से अधिक पहुंच गई, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। कपाट बंद होने के मौके पर पाकिस्तान से आए 40 श्रद्धालुओं का जत्था भी मौजूद रहा।

