dhami on champawat जिले में पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। मां पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि मां पूर्णागिरि धाम के आसपास स्थित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़कर एक विशेष पर्यटन सर्किट विकसित किया जाएगा , मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पूर्णागिरि धाम की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना ही नहीं, बल्कि पूरे चंपावत जिले में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देना भी है।
टनकपुर में माँ पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ dhami on champawat

सरकार प्रदेश भर में मंदिरों के सुंदरीकरण और श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए लगातार कार्य कर रही है।पूर्णागिरि मंदिर तक रोपवे निर्माण, पुल निर्माण, पंचेश्वर क्षेत्र में प्रस्तावित हेलीपैड, मल्टी-लेवल पार्किंग और परिवहन सुविधाओं के विस्तार जैसे कार्य इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। साथ ही बेहतर सड़क संपर्क, संचार व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस विशेष पर्यटन सर्किट के अंतर्गत पूर्णागिरि धाम के साथ अन्य प्रमुख मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक पर्यटन केंद्रों और साहसिक गतिविधियों के स्थानों को भी जोड़ा जाएगा। इससे श्रद्धालु केवल एक मंदिर तक सीमित न रहकर पूरे क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्णागिरि मेले को वर्षभर संचालित करने के लक्ष्य के अनुरूप है और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सरकार का उद्देश्य चंपावत को धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

