2 wives divided husband आपने लोगों में संपत्ति, धन और दूसरी चीजों के बंटवारे की बात तो खूब सुनी होंगी. लेकिन पत्नियों के बीच पति के बंटवारे की बात शायद ही सुनी है. जी हां, ग्वालियर से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां परिवार न्यायालय में दो पत्नियों ने मिलकर एक पति का बंटवारा किया है. दोनों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि पति तीन दिन एक पत्नी के साथ रहेगा और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ. जबकि रविवार के दिन यह पति पर निर्भर करेगा कि वो किस पत्नी के साथ रहना चाहता है.
2 wives divided husband ग्वालियर फैमिली कोर्ट में 6 माह तक चला केस

2 wives divided husband दरअसल, ग्वालियर फैमिली कोर्ट में 6 माह तक चले इस मामले के अनुसार पति हरियाणा की एक कंपनी में इंजीनियर है. उसकी शादी 2018 में ग्वालियर निवासी युवती के साथ हुई थी, जिसके बाद वह दो साल यानी 2020 तक पत्नी के साथ रहा, लेकिन कोरोना काल में वह अपनी पत्नी को उसके मायके ग्वालियर छोड़ आया और वापस आकर फिर से नौकरी करने लगा. इस बीच उसका ऑफिस में काम करने वाली एक महिला से अफेयर हो गया और दोनों ने शादी कर ली. वहीं, लॉकडाउन के बाद भी वह अपनी पत्नी को लेने नहीं गया और इस बात पर टालमटोल करने लगा.

2 wives divided husband पति की कंपनी पहुंच गई पहली पत्नी
2 wives divided husband पहली पत्नी को जब कुछ शक हुआ तो वह एक दिन खुद अपने पति की कंपनी पहुंच गई. यहां उसको पता चला कि उसके पति ने ऑफिस में काम करने वाली एक अन्य महिला से शादी कर ली है. जिसके बाद महिला ग्वालियर फैमिली कोर्ट में पहुंची.यह केस 6 माह तक चलता रहा, लेकिन एक दिन दोनों पत्नियों के बीच बातचीत में समस्या का समाधान निकल आया. जिसके अनुसार यह तय हुआ कि पति सप्ताह में तीन दिन एक पत्नी के साथ और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा. जबकि रविवार के दिन पति के मर्जी होगी वो किसके साथ रहना चाहता है. पति ने दोनों पत्नियों को रहने के लिए अलग-अलग घर दे दिया है और दोनों को देखभाल वो खुद करेगा.
उमेश डोभाल पुरुस्कार की हो गयी घोषणा https://shininguttarakhandnews.com/umesh-dobhal-award-2023/
Тут можно преобрести сейф огнестойкий сейф пожаростойкий
Тут можно преобрести стоимость сейфа для оружия купить сейф для охотничьего оружия
Тут можно преобрести навесы для авто в Санкт-Петербурге подробно на сайте навес для машин