Unhappy Marriage क्या आप जानते हैं कि तलाक लेने या सिंगल रहने से बेहतर एक अनहैप्पी मैरिज लाइफ होती है. ये हम नहीं सामने आई एक रिसर्च कह रही है जिसके मुताबिक अगर शादीशुदा लाइफ जीने वालों की सेहत दूसरों के मुकाबले ज्यादा दुरुस्त रहती है.कार्लटन यूनिवर्सिटी की साइंटिस्ट केथरिन फोर्ड कहती हैं कि शादी या लव रिलेशनशिप को लॉन्ग टर्म तक चलाने के लिए इमोशनली अटैच होना बहुत जरूरी है.
Unhappy Marriage अनहैप्पी मैरिज लाइफ क्या है ?

- Unhappy Marriage एक्सपर्ट्स ने कहा जो ब्रेकअप या तलाक को फेस करने के बाद रिलेशनशिप में आए उनमें भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा कम आंका गया. तलाक लेने या सिंगल रहने से बेहतर एक अनहैप्पी मैरिड लाइफ होती है. ये हम नहीं सामने आई एक रिसर्च कह रही है जिसके मुताबिक शादीशुदा लाइफ जीने वालों की सेहत दूसरों के मुकाबले ज्यादा अच्छी रहती है. अंग्रेजी वेबसाइट डेलीमेल में छपी खबर में इस रिसर्च का जिक्र किया गया है. शोध के मुताबिक जो लोग सिंगल या तलाकशुदा होते हैं उनमें ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने के ज्यादा आसार होते हैं. दरअसल, कपल एक-दूसरे की डाइट से लेकर कई चीजों का ध्यान रखते हैं और इस कारण मैरिड लोगों का स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होता है.

- इससे पहले सामने आई रिसर्च में भी बताया गया कि शादीशुदा लाइफ के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं. जैसे आप लंबी उम्र जी पाते हैं क्योंकि हार्ट अटैक, डिप्रेशन का रिस्क कम होता है और इस रूटीन में आसानी से हेल्दी चीजें खाई जा सकती हैं. ये रिसर्च English Longitudinal Study of Ageing ने किया है जिसमें 50 से 89 साल की उम्र वाले 3300 लोगों को शामिल किया गया.

Unhappy Marriage - Unhappy Marriage शोधकर्ताओं ने लोगों से पूछा कि उनकी लाइफ में पति, पत्नी या पार्टनर है या नहीं. करीब 76 फीसदी ने इस सवाल का जवाब हां में दिया. इसके अलावा उनसे रिलेशनशिप के अनुभव को लेकर भी सवाल किए गए. हर चार साल में सभी के ब्लड सैंपल लिए गए और ये देखा गया कि इस तरह की लाइफ में ब्लड शुगर का लेवल कैसा रहता है. इसका रिजल्ट आया कि सिंगल रहने वालों के मुकाबले मैरिड लाइफ वालों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहा..लेकिन आप क्या पसंद करते हैं ये आप की सोच पर निर्भर करती है ..
लाल केला मिले तो ज़रूर खाइये , फायदे ही फायदे हैं https://shininguttarakhandnews.com/red-banana-benefits/

