Gigolo Job Gang देश में हैरान करने वाले शातिर गैंग का खुलासा हुआ है। अपराध ऐसा कि आप भी सोच में पड़ जायेंगे। पढ़े लिखे स्मार्ट युवाओं को जॉब के नाम पर शर्मनाक ड्यूटी के लिए मोती रकम का लालच देकर ये शैतान मोती रकम उड़ा रहे थे। लेकिन जब किसी ने हिम्मत कर आवाज़ उठाई तो जिगोलो गैंग का सच सामने आ गया जो आज के घिनौने अपराध की एक शर्मनाक सच्चाई को खोल रही है।
Gigolo Job Gang बेरोज़गार युवा हो रहे जिगोलो गैंग का शिकार

- Gigolo Job Gang अपराध की ये कहानी है देश की राजधानी दिल्ली की जहाँ आउटर नॉर्थ जिले के साइबर थाने ने जिगोलो बनाने के नाम पर ठगने वाले रैकेट को पकड़ा है। जिसने ऑनलाइन जॉब सर्च कर रहे अब तक करीब 4 हजार युवाओं को जिगोलो बनाने का लुभावना ऑफर देकर लाखों की ठगी की। इनमें से अधिकतर वे लोग हैं जो शर्म और समाज के डर से चुप बैठ गए, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दी। साइबर एसएचओ इंस्पेक्टर रमन कुमार व उनकी टीम ने जांच पड़ताल कर जयपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम जयपुर निवासी कुलदीप सिंह चरण व श्यामलाल है। इनमें कुलदीप फर्राटेदार इंग्लिश बोलने में एक्सपर्ट है। वह लोगों को जाल में फंसाने के लिए लेडी एनआरआई क्लाइंट बनकर महिला की आवाज में बात करता था।

Gigolo Job Gang कैसे फंसाते थे जाल में?
- Gigolo Job Gang पुलिस ने इनसे चार स्मार्ट फोन, एक लैपटॉप, एक डैस्कटॉप, 21 एटीएम कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। साथ ही 11 बैंक अकाउंट की जानकारी मिली है। आरोपियों में कुलदीप कुछ होटलों में पांच साल तक बतौर रूम बॉय काम कर चुका है। जबकि बीए बीएड कर चुका श्याम रिसेप्शन पर बैठता था। डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि नरेला निवासी एक शख्स ने साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया वह ऑनलाइन जॉब सर्च कर रहा था। इसी दौरान एक वेबसाइट पर पहुंच गया। बात करने के बाद आरोपियों ने उससे रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 2499 रुपये ले लिए और एक आईडी वाट्सएप पर भेज दी। इसके बाद पीड़ित से कई अन्य चीजों के नाम पर 39190 रुपये ऐंठ लिए गए। मामले को लेकर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया।

- Gigolo Job Gang एसएचओ रमन कुमार सिंह की टीम ने जांच के दौरान कॉल डिटेल से रुपये भेजने वाले अकाउंट के बारे में जानकारी जुटाई। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से सबसे पहले कुलदीप सिंह चरण को जयपुर राजस्थान से पकड़ा। इससे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके दूसरे सहयोगी को भी पकड़ लिया। आरोपियों ने खुलासा किया वे 2017 से प्ले बॉय सर्विस, जिगोलो सर्विस और एक्सकॉर्ट सर्विस देने के बहाने चार हजार से ज्यादा लोगों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड कर चुके हैं। ठगी की रकम मंगवाने के लिए वे दर्जनभर से ज्यादा बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते थे। इस खबर का मकसद है कि आप सावधान रहे खासकर युवाओं के लिए ये एक चेतावनी है कि हर आवाज़ लड़की की नहीं होती है।
6 करोड़ साल पुरानी शिला से राम अवतार https://shininguttarakhandnews.com/ayodhya-ram-mandir-shaligram-stone/

