Love Drinks क्या आप जानते हैं गर्मी में मिलने वाले अपने फेवरेट फलों से भी आप बेहतरीन ड्रिंक्स बना सकते हैं. ऐसा ही लोकप्रिय फल हैं तरबूज, जिसे इस मौसम के दौरान हम सभी शौक से खाते हैं. गर्मी में तरबूज खाने के अलावा आप इसका उपयोग रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बनाने के लिए कर सकते हैं और उन्हीं में एक है मोहब्बत का शरबत.
Love Drinks मोहब्बत का शरबत हैं रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स

Love Drinks गर्मी के मौसम में अक्सर ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. आमतौर पर भारत में नींबू शिकंजी लेकर छाछ, लस्सी और नींबू पानी जैसे मिनटों में बनने वाली पेय तैयार किए जाते हैं.

Love Drinks मोहब्बत का शरबत एक बहुत ही फेमस ड्रिंक है जिसका गर्मी में खूब सेवन किया जाता है. गुलाबी रंग का दिखने वाला यह ड्रिंक में जितना अच्छा लगता है उतना ही पीने में स्वादिष्ट लगता है. यह बनाने में भी बहुत ही आसान है. रोज सिरप, दूध के साथ तरबूज के छोटे छोट टुकड़े इसमें स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं.

Love Drinks प्यार मोहब्बत शरबत’ ये नाम सुनने में जितना अच्छा और सूदिंग लगता है इसका स्वाद उतना ही लाजवाब होता है. गुलाबी रंग के इस शर्बत में जो चीजें पड़ती हैं वह सब के सब अपने आप में प्राकृतिक कूलर्स हैं. इसका मुख्य इंग्रीडिएंट है तरबूज…जी हां, इसके साथ ही इसमें पड़ता है दूथ, रूह अफजा और चीनी. बर्फ से साथ एक खास मात्रा में इसे मिलाकर तैयार किया जाता है. ऐसे में घर बैठे बनाना सीखें कूल एंड रिफ्रेशिंग ‘प्यार मोहब्बत शरबत’…
Love Drinks प्यार मोहब्बत शरबत बनाने के लिए सामग्री:
तरबूज – 1 किलो
ठंडा दूध – 1 लीटर
रूह आफज़ा- आधा कप
पिसी चीनी – आधा कप
आइस क्यूब – 20
गुलाब की पत्तियां- गार्निशिंग के लिए

प्यार मोहब्बत शरबत बनाने की विधि:
प्यार मोहब्बत शरबत बनाने के लिए सबसे पहले तबूज को बीच से काट लें और फिर इसका हर छिलका उतार लें. इसके बाद तरबूज को टुकड़ों में काट लें. अब एक बर्तन में ठंडा दूध, रूह आफज़ा, चीनी और पिसा हुआ तरबूज डालकर मिक्स कर लें और इसे एक बार फिर ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें.इसे सर्विंग ग्लास में निकालें और ऊपर से आइस क्यूब डालें. गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें.लीजिए तैयार है गर्मियों को मात देने के लिए आपका प्यार मोहब्बत का शरबत. पिएं और घर में सबको पिलायें.

