Ajab Gajab News एक कंपनी के बॉस ने अपने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी हुई है कि वो काम के दौरान सिर्फ काम ही करें, न किसी से बात करें और न ही दोस्ती करें. अगर बात करनी भी है तो सिर्फ काम की ही बात करें और फोन नंबर भी एक्सचेंज ना करें.
Ajab Gajab News काम के दौरान सिर्फ काम

Ajab Gajab News ऑफिस में काम के साथ-साथ थोड़ा रिलैक्स भी जरूरी होता है, क्योंकि काम का प्रेशर कितना होता है, ये तो आप जानते ही होंगे. इसीलिए कई कंपनियां तो कर्मचारियों को रिलैक्स देने के लिए ऑफिस में ही तरह-तरह की एक्टीविटीज भी कराती हैं. उनका मानना है कि इससे ऑफिस का माहौल सकरात्मक बना रहता है कई कंपनियों में तो बॉस लोग तुगलकी फरमान भी जारी कर देते हैं. सोशल मीडिया पर आजकल इसी से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.

Ajab Gajab News दरअसल, एक कंपनी के बॉस ने अपने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी हुई है कि वो काम के दौरान सिर्फ काम ही करें, न किसी से बात करें और न ही दोस्ती करें. अगर बात करनी भी है तो सिर्फ काम की ही बात करें. इसके अलावा बॉस का ये भी फरमान है कि ऑफिस टाइम में किसी अन्य कर्मचारी से अपना नंबर भी शेयर ना करें और न ही एक दूसरे के साथ अपना समय बर्बाद करें. बॉस का मानना है कि ऐसा करने से प्रोडक्टविटी पर बुरा असर पड़ता है.

क्या लिखा है पोस्ट में?
इस वायरल पोस्ट में लिखा है, ‘ऑफिस के कर्मचारी ध्यान दें, काम का मतलब मनोरंजन नहीं होता है. ये जॉब आपकी है. काम के अलावा किसी दूसरी टॉपिक पर डिस्कशन कर अपना समय बर्बाद न करें. काम के दौरान दोस्ती न बढ़ाएं और फोन नंबर्स भी एक्सचेंज ना करें. अगर कोई कर्मचारी ऐसा करते आपको दिखे तो मेरे मोबाइल पर कॉल कर मुझे जरूर बताएं’.
मंत्री से बीच सड़क मारपीट का शर्मनाक वीडियो वायरल https://shininguttarakhandnews.com/minister-viral-video-premchand/

