Minister Viral Video भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गनर व समर्थकों ने एक व्यक्ति की बीच बाजार में जमकर पिटाई कर दी। मंत्री व गनर की सरेआम दबंगई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वॉयरल हो रहा है।
Minister Viral Video प्रेम चंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें मुख्यमंत्री – धस्माना

Minister Viral Video शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल से जुड़े सूत्रों का कहना हैं कि मंत्री जी एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे। उड़ी बीच, सुरेंद्र सिंह नेगी नाम के एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। यह व्यक्ति मंत्री प्रेमचन्द को देखते ही गाली देने लगा। यही नहीं ईंट से मारने की कोशिश भी की ।
लेकिन गनर ने हमले कर व्यक्ति को पकड़ लिया। और फिर मंत्री, गनर आदि उस व्यक्ति पर पिल पड़े। मामले की जानकारी एकत्रित की जा रही है । मामले की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है ।
Minister Viral Video वॉयरल वीडियो में साफ दिख रहा है मंत्री,गनर व अन्यलोग एक व्यक्ति को पकड़कर लात घूंसे चला रहे हैं। कैबिनेट मंत्री भी घूंसे चलाने में किसी से पीछे नहीं दिख रहे। किसी दुकान के बाहर से यह वीडियो बनाया गया। इस वीडियो के वॉयरल होते ही मंत्री प्रेमचन्द के खिलाफ विपक्षी दलों ने आक्रामक रवैया अख्तियार कर लिया।
Minister Viral Video कांग्रेस लीडर सूर्यकान्त धस्माना ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा नेता व मंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं , केंद्र की दिल्ली से लेकर राज्यों में भाजपा जहां जहां सत्ता में वहां आम लोगों को समझ रही गाजर मूली , यही नहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रेमचंद अग्रवाल लगातार कर आम नागरिकों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
सावधान ! ठंड , बर्फ , बारिश और आस्था के चार धाम की चुनौती https://shininguttarakhandnews.com/weather-char-dham-yatra-2023/

