Dehradun Police News : बर्थडे , रेप ,150 CCTV और दून पुलिस का खुलासा Crime

Dehradun Police News ये खबर उन लड़कियों और महिलाओं के लिए सतर्क करने वाली हैं जो देर रात सफर करती हैं और किसी हादसे का शिकार हो जाती हैं। ये तो भला हो कि उत्तराखंड पुलिस की तेज़ी से इस शर्मनाक काण्ड का तेज़ी से खुलासा हो गया वरना देश के अलग अलग हिस्से में पीड़िता लडकियां अपराधी की गिरफ्तारी का बस इंतज़ार ही करती रहती हैं। ये मामला अनजान से लिफ्ट लेने और रेप के शिकार होने की है जो पर्यटन प्रदेश के लिए बेहद अफसोसनाक है।

Dehradun Police News
Dehradun Police News

4 मई की रात्रि में एक महिला कोमल (काल्पनिक नाम) ने थाना क्लेमेंटाउन में आकर लिखित तहरीर दी कि वो 30 अप्रैल को अपने दोस्त का बर्थडे मनाने अपने घर चंडीगढ़ से देहरादून आई थी। 3 मई को रात लगभग 9ः30 बजे मेरे दोस्त ने मुझे शिमला बाईपास पर छोड़ा, जहाँ से मुझे एक कार चालक ने लिफ्ट दी और बताया कि वो आईएसबीटी जा रहा है, और मुझे भी आईएसबीटी छोड़ देगा । जिस पर कोमल कार चालक की बातों में आकर कार में बैठ गई

Dehradun Police News महिला को लिफ्ट देकर Rape करने वाला 12 घंटे में अरेस्ट

Dehradun Police News
Dehradun Police News

Dehradun Police News जैसे ही वो आईएसबीटी पहुंचे तो कोमल ने कार चालक से गाडी रोकने को कहा तो ड्राइवर ने उसे धमकाते हुए चुपचाप बैठने को कहा और कार के शीशे बंद करते हुए गाडी के दरवाजे लॉक कर दिये। उसके बाद वह उसे जबरदस्ती आशारोडी से आगे जंगल में ले गया, जहां उसने गाडी में ही पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और उसका बैग जिसमें पैसे व अन्य सामान था लूट लिया इतना ही नहीं उस व्यक्ति ने धमकी देते हुए कोमल को वहीं जंगल में छोडकर भाग गया।


Dehradun Police News घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि वो काफी डर गयी थी तथा डर के कारण रात भर वहीं जंगल में ही छिपी रही। सुबह होने पर किसी तरह आईएसबीटी तक पहुंची तथा अपने दोस्त को जानकारी करते हुए उससे मिलकर उसे सारी बातें बतायी। लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंटाउन पर सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज़ करते हुए बड़े अफसरों को सुचना दी गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने पीडित महिला की हर सम्भव सहायता करने तथा अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।


Dehradun Police News इसके बाद तत्काल थाना क्लेमेंटाउन व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया और अज्ञात वाहन चालक की तलाश घटना स्थल व आने जाने वाले मार्गों के लगभग 150 सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेजों के बाद वाहन संख्या: यू0के0-07-टीबी-7179 का घटना में संलिप्त होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा ने इस वाहन के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए चंद घंटे में ही घटना में संलिप्त अभियुक्त मनीष कुमार को उसके गांव खुशहालीपुर बिहारीगढ से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर महिला से लूटा गया बैग व कपडे बरामद किये गये। अभियुक्त टैक्सी चालक है जो देहरादून से सहारनपुर व अन्य रूटों पर टैक्सी चलाता है।

डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी डॉ अलकनंदा कर रही शानदार काम https://shininguttarakhandnews.com/upwwa-great-works-alaknanda-ashok/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.