Dharma Parivartan : तेरी प्राइवेट फोटो वायरल कर दूंगी – सन्न कर देगा मामला

Dharma Parivartan देश के किसी न किसी हिस्से से अक्सर धर्म परिवर्तन की खबरे आप पढ़ते होंगे इसी मसले पर बनी फिल्म केरला स्टोरी भी खूब चर्चित हुई थी। लेकिन देवभूमि में फिल्म नहीं ये हकीकत में सामने आ गया जहाँ विशेष समुदाय की युवती ने अपनी सहपाठी पर धर्म परिवर्तन करना का दबाव बनाया है. इतना ही नहीं आरोपी युवती, पीड़िता की अपने धर्म में शादी भी करना चाहती थी, लेकिन जब पीड़िता ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो आरोपी युवती ने पीड़िता की प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी दी. अपने आप में ये हैरान करने वाले केस में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है .

अजब गजब मामले की जांच शुरू Dharma Parivartan


पुलिस की माने तो देहरादून की रहने वाली पीड़िता राजपुर थाना क्षेत्र में स्थित निजी कॉलेज में पढ़ाई करती है. उसी कॉलेज में पीड़िता की साथ एक युवती भी पढ़ती है. पढ़ाई के दौरान दोनों अच्छी दोस्त बन गई. आरोप है कि आरोपी युवती ने भरोसे में लेकर पीड़िता की पहले प्राइवेट फोटो ली. हालांकि पीड़िता का कहना है कि उसे नहीं पता कि आरोपी युवती ने उसकी प्राइवेट फोटो कब खीची.आरोप है कि आरोपी युवती, पीड़िता को बार-बार अपने धर्म की विशेषता के बारे में बताती और उससे कहती की उसका ही धर्म सर्वश्रेष्ठ है और तुम अपना धर्म छोड़कर उसका धर्म अपना लो, वो उसकी शादी भी अपने धर्म के युवक से करा देगी. तुम्हें शादी के बाद कोई परेशानी नहीं होगी.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवती इस तरह लंबे से उस पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रही है. आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी युवती से बात करनी बंद करी और उसे अपना धर्म छोड़ने के लिए साफ इंकार कर दिया. इसके बाद आरोपी युवती ने पीड़िता को कहा कि उसके पास पीड़िता के प्राइवेट फोटो है, जिन्हें वो वायरल कर देगी. इतना ही नहीं आरोपी युवती ने कहा कि उसके संबंध गुडगांव के गैंगस्टर है, जो इस वक्त जेल में बंद है, जिससे वो उसकी हत्या भी करवा सकती है.


पीड़िता का आरोप है कि युवती उसे नए-नए लड़कों से दोस्ती करने और उनसे रुपए लेकर उसे देने को भी कहती है. साथ ही आरोपी युवती ने पीड़िता से कहा कि यदि वो उसके धर्म के लड़कों से शादी कर लेगी तो वो उसकी प्राइवेट फोटो डिलीट कर देगी.इस मामले में थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर पर आरोपी युवती के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक अधिनियम 2018 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपदा से पहले धामी सरकार का सेफ्टी प्लान तैयार  https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-disaster/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.