Dating App Fraud आजकल युवा फ़ास्ट फ्रेंडशिप के चक्कर में डेटिंग ऐप का जमकर यूज़ करते हैं। देर रात तक अनजान अकाउंट पर जिसको दोस्त बनाकर वो अपना दिल खोल देते हैं उन्ही के साथ बाद में सुबह होते होते फ्रॉड की खबरें आ जाती है। देश के अलग अलग राज्यों में कई लड़के-लड़कियां इस फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में डेटिंग ऐप फ्रॉड पकड़े जा चुके हैं। वहीं अब मुंबई में जो सामने आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। मुंबई में अब तक के सबसे बड़े डेटिंग ऐप फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है। यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं, बल्कि पूरा का पूरा एक क्लब है, जहां लड़कों को जमकर लूटा जाता है। आपको जागरूक करने के लिए हमने ये आर्टिकल सोशल मीडिया के सहयोग से तैयार किया है।
जानिए लड़के कैसे बनते हैं शिकार ? Dating App Fraud
मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित गॉडफादर क्लब की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया है। कई लोगों ने इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। पीड़ितों का कहना है कि टिंडर और बबल जैसे डेटिंग ऐप पर एक लड़की उनसे संपर्क करती है। बातचीत शुरू होने के बाद वह मिलने के लिए बुलाती है। लड़की अंधेरी वेस्ट में ही आसपास की किसी लोकेशन पर बुलाती है और फिर लड़कों को गॉडफादर क्लब लेकर जाती है। क्लब में वह एक महंगी वाइन ऑर्डर करती है, पीने के बाद पैसे न होने की बात कहकर वहां से रफूचक्कर हो जाती है। जब बिल लड़कों के सामने आता है तो वे बेहोश हो जाते हैं। क्लब का बिल 35,000 से 65,000 या इससे भी कहीं ज्यादा होता है। इस क्लब में हर रोज किसी न किसी को शिकार बनाया जा रहा है।
बिल देखकर उड़ जाएंगे होश
पीड़ित लोगों का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी है, लेकिन मुंबई पुलिस ने इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। इस डेटिंग ऐप फ्रॉड में Godfather Club and Lounge के अलावा Epic Bar & Club Thane और Bella Ciao Adheri का नाम शामिल है। यह लड़की अलग-अलग नामों से लड़कों को फंसाती है और मोटा बिल बैठाकर गायब हो जाती है।
इस फ्रॉड का शिकार लोगों ने सोशल मीडिया पर बिल की तस्वीरें भी शेयर की हैं। बिल में रेड बुल 1700-3500 रुपये, कॉकटेल 5000-10000 रुपये, ब्लू लेबल 9000-19000 रुपये और पानी की बोतल 200 रुपये की है। एंटरटेनमेंट का चार्ज 17000 रुपये जोड़ा गया है। एक ही लड़की ने 3 लोगों को एक साथ फंसाकर इस साजिश का शिकार बनाया था। ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है ये सोच बदलने की कि दोस्त एप से नहीं मिलने जुलने और उनके बारे में जानने समझने के बाद ही बनाने चाहिए वर्ना नुक्सान भी हो सकता है।
मंत्रीजी का मिशन विजन और उत्तराखंड https://youtu.be/7DSJtD494Ik?si=7kKmXVqVT6xiBThl