Wedding in Uttarakhand शादी का दिन हर इंसान के लिए एक यादगार दिन होता है। यह दिन होता है जब रिश्तेदार , परिवार और दोस्त दूल्हे के साथ सज धज कर उस की दुल्हनिया लेने जाते है । लेकिन कभी-कभी यह दिन कुछ ऐसी घटनाओं का गवाह बन जाता है जो जीवन भर लोगों को याद रहता है। कुछ ऐसा ही वाकया कुदरत के कारण एक इंसान के साथ घटा है , जिसके बारे में हम आपको अभी बताने जा रहे हैं।
Wedding in Uttarakhand दुल्हन हो जाएगी नाराज

- Wedding in Uttarakhand प्रकृति यानि बारिश और मानसून की आफत से उत्तराखंड में लोगों की जिंदगी में जैसे मुसीबत ही ला देती है । उसपर लैंडस्लाइड जैसी घटना …. अब इसी की वजह से एक शख्स की बारात दो घंटों से ज्यादा देर के लिए रास्ते में फंसी रही. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिंदुओं के रीति-रिवाजों में समय कितना महत्वपूर्ण होता है. हर रस्म को एक तय समय के हिसाब से निभाना होता है. लेकिन ऐसी परिस्थिति में फंस जाने के बाद कोई कैसे अपनी बारात सही समय तक दुल्हन के घर तक लेकर जाएगा. दूल्हे ने इस परिस्थिति पर कुछ ऐसी बात कही कि लोग भी सोच में पड़ जाएंगे कि स्माइल करें या फिर तरस खाएं…

- Wedding in Uttarakhand दुल्हे ने बारात के लेट होने पर कहा कि मेरी दुल्हन नाराज हो जाएगी. दूल्हे का कहना था कि हम लोग रस्म-रिवाज के लिए काफी ज्यादा लेट हो चुके हैं इसलिए दुल्हन उससे नाराज हो जाएगी. दरअसल ये बारात एक लंबे ट्रैफिक जाम में फंस गई थी. इस स्थिति में दूल्हे शुभम चौधरी के रिएक्शन को खूब पसंद किया जा रहा है.
Wedding in Uttarakhand काफी लोग हुए परेशान

- Wedding in Uttarakhand दूल्हे का परिवार बस ये प्रार्थना कर रहा था कि सभी लोग मुहूर्त पर मंडप तक पहुंच जाएं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंडित जी ने शाम 5 बजे तक का मुहूर्त बताया था. दूल्हे के पिता बार-बार इसी कोशिश में जुटे थे कि किसी तरह से पुलिस उन्हें नाकाबंदी से निकलने की परमिशन दे दें. इस बारात के अलावा कई लोगों को लैंडस्लाइड की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा कई लोगों को शर्मीले दूल्हे के इस जवाब ने इम्प्रेस कर दिया. भारी बारिश के चलते पहाड़ों में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिसकी वजह से लोगों को नुकसान से बचाने के लिए सड़कों पर घेराबंदी की जाती है. …
खबर में पढ़ें – भाजपा विधायक की दुर्गति – https://shininguttarakhandnews.com/bjp-mla-with-mud/

