Earnings of Indian Priests in US आजकल सोशल मीडिया पर अलग-अलग नौकरियों और उनकी मिलने वाली सैलरी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं. इसी बीच इन दिनों इंटरनेट पर सात समंदर पार यानी अमेरिका में रहने वाले पंडितों की कमाई का मुद्दा खूब सुर्खियां बटोर रहा है. भारत में जहां छोटे-मोटे मंत्र जाप से लेकर कई घंटों तक चलने वाले बड़े धार्मिक अनुष्ठानों की दक्षिणा काफी सामान्य होती है, वहीं अमेरिका में रहने वाले पंडितों की एक दिन की कमाई सुनकर हर कोई हैरान है. वहां रहने वाले हिंदू परिवारों की बढ़ती संख्या के कारण भारतीय रीति-रिवाजों का चलन भी वहां काफी तेजी से बढ़ गया है.

पूजा के सामान का भी अलग खर्च
सरिका ने यह भी बताया कि पूजा के लिए जरूरी सामान या तो परिवार खुद जुटाता है या फिर पंडित जी को इसके लिए अलग से पैसे देने पड़ते हैं. इसके अलावा गृह प्रवेश, धनतेरस, सावन जैसे खास मौकों पर पंडितों की मांग काफी बढ़ जाती है. नई गाड़ी खरीदने पर पूजा कराने के लिए भी अलग से फीस ली जाती है.वीडियो में यह भी बताया गया कि कई पंडित जी अमेरिका जाने के लिए R-1 वीजा का इस्तेमाल करते हैं. यह वीजा खास तौर पर धार्मिक कार्य करने वालों के लिए होता है. इसके लिए उन्हें धार्मिक शिक्षा और कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होता है.

अच्छी कमाई लेकिन मेहनत भी ज्यादा
सरिका यादव ने कहा कि इस काम में मेहनत और संघर्ष दोनों होते हैं, लेकिन अमेरिका जाकर पंडितों को अच्छी कमाई और बेहतर जिंदगी मिलती है. उन्होंने बताया कि वहां उनकी काफी डिमांड रहती है.वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग राय सामने आई. कुछ लोगों ने कहा कि डॉलर को रुपये में बदलकर देखना गलत है, क्योंकि अमेरिका में रहने का खर्च भी ज्यादा होता है. एक यूजर ने लिखा, “400 डॉलर पूजा के लिए ज्यादा नहीं है, वहां का खर्च भी देखना चाहिए.” वहीं कुछ लोगों ने मजाक में लिखा, “अब तो इंजीनियरिंग छोड़कर पंडित बनना पड़ेगा.”

