Dehradun Disaster पूरे देश में बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी आसमानी आफत से लोगों को जूझना पड़ रहा है। देहरादून में भी इसका असर दिखने लगा है। राजधानी में जारी भारी बारिश होने की वजह से शनिवार रात को विजय कॉलोनी की खाला बस्ती में एक सुरक्षा दीवार अचानक ढह गई. इस हादसे की चपेट में आने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए. मलबे की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई,
देहरादून के नंदा की चौकी मे निर्मित पुल शुरू Dehradun Disaster

मंत्री डीएम ने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया
महिला के पैर में चोट आने पर उसे इलाज के लिए दून अस्पताल में भेजा गया. घटना की सूचना मिलती ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी आशीष चौहान मौके पर पहुंचे. दोनों ने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रभावित परिवार की सुरक्षा और सहायता को सर्वोच प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए.

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने अधिकारियों को मौके पर रहकर राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिए हैं. लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्र में विशेष सतर्कता की अपील की है. साथ ही पुलिस और प्रशासन में लोगों से नदी नालों के किनारे नहीं जाने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखना समेत खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. प्रशासन में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सतक रहने के निर्देश दिए हैं.

आपको बता दें कि देहरादून में लगातार बारिश के बीच शनिवार को शाम से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रात को विजय कॉलोनी की खाल बस्ती में सुरक्षा दीवार अचानक गिर गई. जिससे कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे की चपेट में आने से स्थानीय निवासी विमला देवी घायल हो गई. महिला के पैर में चोट आने पर उसे इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया.
लगातार हो रही बारिश और नदियों में बढ़ते पानी से किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने और आम नागरिकों को राहत देने के लिए आज देहरादून के नंदा की चौकी मे निर्मित पुल को यातायात के लिए शुरू कर दिया गया है।इसके बाद प्रेमनगर , सुद्धोवाला , सहसपुर और विकासनगर की तरफ जाने वाले हजारों वाहनों को अब सुरक्षित यातायात मिलने से नागरिकों ने सरकार और जिला प्रशासन का आभार भी जताया है
वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डीएम आशीष चौहान मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता देने, संभावित खतरे वाले स्थानों की निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के कड़े निर्देश दिए है।

