Delulu Gen Z सोशल मीडिया के जरिए ऐसी बहुत सी नई-नई चीजें, वाक्य या शब्द हैं जिन्हें हम देखते और सुनते हैं. जेन जी खासतौर से इन शब्दों को अपने पोस्ट्स के जरिए ट्रेडिंग बना देते हैं और हर जगह बस यही ट्रेंडी शब्द सुनने को मिलते हैं. ऐसा ही एक शब्द है डेलुलू (Delulu). डेलुलू का क्या मतलब होता है और किन लोगों को डेलुलू कहा जाता है आप भी जान लीजिए. यह प्यारा सा सुनाई देने वाला शब्द आपकी भी वोकेबुलेरी का हिस्सा बन सकता है.डेलुलू का मतलब है डेल्यूशनल यानी काल्पनिक दुनिया में रहना, भ्रम में रहना या फिर वास्तविकता से परे रहना.
डेल्यूशनल होना ही सोल्यूशन है Delulu Gen Z

ऐसे व्यक्ति को डेलुलू कहते हैं जो सच्चाई को ना मानता हो या अपनी ही एक अलग दुनिया में रहता है, जिसे हकीकत से ज्यादा काल्पनिकता पर विश्वास हो.जेन जी खुद को डेलुलू मजाकिया ढंग से कहता है. अगर उसे पता है कि कुछ नहीं होने वाला लेकिन फिर भी वह उस चीज की कल्पना को पसंद करता है तो खुद को डेलुलू कह देता है. ऐसे समझिए, अगर आपके क्रश ने आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी देख ली है और आपको लगता है कि स्टोरी देखने का मतलब है कि वह आपसे प्यार करता है, तो आप खुद को इस स्थिति में डेलुलू कह सकते हैं.
इंटरनेट पर डेलुलू इज द सोलुलू एक फेमस टर्म या कहें स्लैंग है. इसका मतलब है कि डेल्यूशनल होना ही सोल्यूशन है, यानी काल्पनिकता में रहना है हल है. अगर व्यक्ति कल्पना करके ही खुशी महसूस करता है तो वह कह देता है कि डेलुलू इज द सोलुलू.ट्रूलुलू (Trululu) का मतलब है सच या हकीकत. सोशल मीडिया पर अक्सर कहा जाता है कि डेलुलू इज सोलुलू ट्रुलुलू यानी डिल्यूजनल होना ही हल है यह सच है. जैसे, अगर व्यक्ति ने सोचा हो कि उसका क्रश उसे पसंद करता है और उसने अपनी इस गट फीलिंग पर भरोसा किया और सचमुच क्रश उसे पसंद करता है तो यह हो गया डेलुलू का ट्रुलुलू.सोशली मीडिया सिर्फ डेलुलू, सोलुलू और ट्रुलुलू पर आकर नहीं रुका बल्कि लुलू जोड़कर बहुत से नए वर्ड्स और बनाए जाते हैं और मजाक के तौर पर इस्तेमाल होते हैं, जैसे कर दिया ना हिलुलू, मैं हूं सैडुलू वगैरह

