Spa Raid उत्तराखंड में लगातार स्पा और मसाज पार्लर में पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी है.. देहरादून से लेकर पहाड़ के तमाम जिलों में स्पा सेंटरों की जांच पड़ताल की जा रही है ताजा मामला हल्द्वानी से जुड़ा हुआ है जहां बड़ी संख्या में मसाज पार्लर पर अचानक पुलिस पहुंची और वहां हड़कंप मच गया… एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं पुलिस टीम का शुक्रवार को हल्द्वानी के SPA CENTER स्पा सेंटरों में औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों पर चालानी कार्यवाही करते हुए पुलिस एक्ट में लगभग 70 हजार रूपये के चालान किये गए थे।
Spa Raid : यहाँ 15 मसाज पार्लर में मचा हड़कंप

Spa Raid हल्द्वानी के 2 स्पा सेंटरों सेवन हेवन तथा हिमालय स्पा में काम कर रही युवतियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान 10 युवतियों को सुरक्षा के दृष्टिगत एवं उनके पुनर्वास हेतु one stop center ब्लॉक हल्द्वानी में भेजा गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड एक पैटर्न प्रदेश है जहां रोजाना बड़ी संख्या में पहाड़ों पर सैलानी आते हैं ऐसे में स्पा और मसाज पार्लर की चांदी करती है लेकिन गुनाह तब होता है जब मसाज और स्पा के नाम पर गंदे काम किए जाते हैं और मोटी कमाई की जाती है… लिहाजा उत्तराखंड पुलिस और सरकार इस गंदे खेल को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है .. बीते दिनों देहरादून में भी बड़ी संख्या में स्पा और मसाज पार्लर पुलिस के हत्थे चढ़े थे जहां अश्लीलता और गंदगी परोसी जा रही थी..

Spa Raid बता दें कि, बीते दिन एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभा दीक्षित सीओ नैनीताल के नेतृत्व में टीमें गठित कर हल्द्वानी क्षेत्र में पड़ने वाले 15 स्पा सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान सभी स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदण्डों के विपरीत/अनियामितता पाये जाने पर स्पा सेंटरों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गयी थी।

Spa Raid हल्द्वानी के 2 स्पा सेंटरों *सैवन हैवन* तथा *हिमालय स्पा* में काम कर रही युवतियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान 10 युवतियों को सुरक्षा के नज़रिए से उन्हें इस दलदल से निकाल कर one stop center ब्लॉक हल्द्वानी में भेजा गया है। आपको यहां यह भी बता दें कि नसीब राजधानी देहरादून नहीं बल्कि पहाड़ों में भी बड़ी तेजी से स्पा सेंट्रो का खुलना जारी है जिसमें सूत्र बताते हैं कि बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी और अय्याशी का खेल खेला जाता है लिहाजा पार्टी प्रदेश की छवि और उसकी साख को बनाए रखने के लिए धामी सरकार और उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर जिले में इस तरह से अवैध और अश्लीलता परोस रहे स्पा सेंटर ऊपर सख्त कार्यवाही कर इस खेल को बंद किया जाए।
मियां बीवी के बीच कल्पस थेरेपी के ये हैं फायदे https://shininguttarakhandnews.com/couple-therapy-kya-hai/


