Ankita Bhandari case अंकिता भंडारी मर्डर केस में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाले चश्मदीद गवाह का बयान सामने आया है. इस चश्मदीद का कहना है कि अंकिता बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी. इसी समय पुलकित उसका मुंह दबाकर अंदर ले गया था. ये घटना 18 सितंबर की रात की ही है. उसी दिन अंकिता की हत्या हुई थी. चश्मदीद ने एसआईटी की पूछताछ में ये खुलासा किया है…
Ankita Bhandari case चश्मदीद ने एसआईटी की पूछताछ में ये खुलासा किया

- Ankita Bhandari case अंकिता भंडारी केस में सच कहाँ छिपा है ये कब बहार आएगा इसका इंतज़ार सभी को है लेकिन जिस तरह से रोज नए खुलासे हो रहे हैं उसने मामले को पेचीदा बना दिया है। फिलहाल अभी तक जितनी भी जानकारी आई है, वह यह थी कि अंकिता को 18 तारीख की रात को नहर से धक्का देकर मारा गया है. लेकिन उत्तराखंड पुलिस और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द से जल्द इस सच्चाई तक पहुंचना चाहते हैं कि आखिर उस लम्हे को क्या हुआ था जब मासूम अंकिता की साँसे थम गयी थीं।

- Ankita Bhandari case उस दिन रिजॉर्ट में हुआ क्या था ? कौन किसको परेशान कर रहा था और किसने किसको क्या करने को मज़बूर किया था ? आखिर वो वीवीआईपी कौन था जिसके सामने ख़ास पेशकश की जानी थी ? यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जिसके जवाब मिलने अभी बाकी थे. लेकिन इस पूरे मामले के मुख्य चश्मदीद का बयान इस बात की तस्दीक कर रहा है कि अंकिता भंडारी को रिजॉर्ट में ही इतना प्रताड़ित किया गया और मारा पीटा गया था जो उसकी मौत की वजह बनी।

- Ankita Bhandari case अंकिता वनंत्रा रिजॉर्ट से जाना है चिल्ला रही थी: पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में काम करने वाले संजय (बदला हुआ नाम ) नाम के एक कर्मचारी ने इस बात का खुलासा किया है कि उसने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पुलकित अंकिता के ऊपर अत्याचार कर रहा था ? यह 18 सितंबर की बात है. जब कुछ गेस्ट होटल के अंदर आए थे. संजय (बदला हुआ नाम ) बताते हैं कि वह उस वक्त छत पर खड़े हुए थे और वह छत से नीचे की तरफ देख रहे थे कि तभी अंकिता चिल्लाते हुए बाहर निकली अंकिता जोर-जोर से चिल्लाते हुए यह कह रही थी कि उसे यहां से निकलना है.

- Ankita Bhandari case हेल्प मी हेल्प मी कहकर अंकिता जोर जोर से चीख रही थी. जैसे ही अंकिता चिल्लाने लगी, तो शराब के नशे में धुत पुलकित उसका मुंह पकड़ कर उसे घसीटते हुए अंदर ले गया. इससे पहले भी कई बार शराब के नशे में पुलकित अंकिता के साथ इस तरह की हरकत को अंजाम दे चुका था. रिजॉर्ट में मौजूद संजय जो कुछ भी कह रहा है, वह बेहद भयावह है. उसके मुंह से निकल रहे एक एक शब्द इस बात की गवाही दे रहे हैं कि 18 तारीख की रात को रिजॉर्ट में कुछ ऐसा हुआ था, जिसका विरोध लगातार अंकिता कर रही थी.

- लेकिन सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिरकार अंकिता रिजॉर्ट से पुलकित सौरभ और अंकित के साथ कैसे ऋषिकेश तक जाने के लिए तैयार हुई ? ऋषिकेश जाने की बात अब तक पुलिस करती आई है. हालांकि, बताया जा रहा है कि पुलिस के पास ही इन तीनों के सीसीटीवी फुटेज हैं. फिलहाल, इस चश्मदीद की गवाही ने इस मामले को एक और मोड़ दे दिया है.देश , प्रदेश और खुद अंकिता के माता पिता को इंतज़ार है सच के सामने आने का जिसकी तरफ तेज़ी से आगे बढ़ रही है SIT की जांच
must read this story – https://shininguttarakhandnews.com/uniform-civil-court-uttarakhand/


