Ankita Murder Case : मसाज , मर्डर और 1 VIP का राज़ ! अंकिता हत्याकांड

Ankita Murder Case आखिर कौन था वो वीआईपी ? वो कौन था अनजान शख्स जिसके सामने अंकिता को पेश करने का खिनौना खेल रचा जा रहा था ? देश को हिला देने उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड अब नए मोड़ पर आ गया है जहाँ एसआईटी ने चार्जशीट पेश कर दी है. इस घिनौनी वारदात में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने 100 गवाह बनाए हैं. उत्तराखंड के एडीजी वी मुरुगेशन ने मीडिया को बताया कि चार्जशीट में 30 से अधिक दस्तावेजी साक्ष्य शामिल किए गए हैं. हालांकि उन्होंने अपने बयान में जोड़ा कि अभी आरोपियों का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट होना बाकी है. फिलहाल एसआईटी ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के धाराओं में भी चार्जशीट फाइल की है.

Ankita Murder Case सबको इंतज़ार VIP के नाम खुलासे का

Ankita Murder Case
Ankita Murder Case
  • Ankita Murder Case उन्होंने बताया कि केस की चार्जशीट में कई वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है. यह चार्जशीट अभी अभियोजन कार्यालय में दाखिल हुई है. सोमवार को इसे कोर्ट की पटल पर रखा जाएगा. इसके बाद मामले का त्वरित ट्रॉयल कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि एसआईटी ने निर्धारित 90 दिन के भीतर चार्जशीट तैयार किया है. हालांकि नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के बाद जरूरी हुआ तो इस मामले में सप्लीमेंटरी चार्जशीट भी पेश की जा सकती है.

Ankita Murder Case वीआईपी मेहमानों का खुलासा नहीं

Ankita Murder Case
Ankita Murder Case
  • Ankita Murder Case यहाँ बता दें कि आरोपियों की गिरफ्तारी के इसी महीने 22 दिसंबर को तीन महीने पूरे हो रहे हैं. 90 दिन की विवेचना के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों से उस वीआईपी मेहमान के नाम नहीं उगलवा पायी है, जिसकी वजह से अंकिता की हत्या हुई. ऐसे में पुलिस ने मामले में आगे बढ़ने के लिए नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की ओर बढ़ने का प्रयास किया है.
Ankita Murder Case
Ankita Murder Case
  • Ankita Murder Case इसके लिए पुलिस की एसआईटी ने कोर्ट से अनुमति भी मांगी है. इसके लिए दो आरोपियों पुलकित और सौरभ भास्कर ने तो अपनी सहमति दे दी थी, लेकिन अंकित ने दस दिन का समय मांग लिया था. इस मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को ही होनी है.देखना होगा कि सच कब और कितना बाहर निकल कर आ सकेगा।

उड़ जाएंगे होश ! ये खबर पढ़कर https://shininguttarakhandnews.com/antibiotic-side-effect-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.