देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Balika Diwas Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ लफ्जो में कह दिया है कि पहाड़ की बेटियों के साथ अत्याचार और अन्याय सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी और गुनाहगारों को सख्त से सख्त सजा देने में देर नहीं लगाएगी। आपको बता दें कि बीते महीने अंकिता भंडारी हत्याकांड से देशभर में उत्तराखंड की बेटी की हत्या का मामला जोर-शोर से उठाया गया था। जिसके बाद अभी तक असली गुनहगारों को सजा नहीं मिल पाई है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह बयान कड़े लफ्जों में एक चेतावनी है उन गुनहगारों के लिए जो महिलाओं की अस्मत और उनकी इज्जत से खिलवाड़ करते हैं।
Balika Diwas Dhami बेटियां हमारी शान, मान एवं अभिमान – मुख्यमंत्री

Balika Diwas Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दते हुए कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस महिला सशक्तिकरण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने और बालिकाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को और अधिक मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Balika Diwas Dhami सीएम धामी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते प्रदेश की किसी भी बेटी का अपमान करने वाले के खिलाफ हम कठोरतम कार्रवाई करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। हमारी बेटियां हमारी शान, मान एवं अभिमान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में तीलू रौतेली, टिंचरी माई, गौरा देवी, चन्द्रप्रभा ऐतवाल, गंगोत्री गर्ब्याल और बछेंद्री पाल, वंदना कटारिया जैसे अनेक नाम हैं जिन्होंने हर चुनौती को छोटा साबित करते हुए प्रदेश का मान और सम्मान बढ़ाया। आज हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम बनाया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिक्षा से लेकर खेल के मैदान और वैज्ञानिक अनुसंधान से लेकर सेना के अभियान तक में हमारी बेटियां बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

Balika Diwas Dhami मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के मूलमंत्र को लेकर राज्य सरकार ने भी बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा,स्वास्थ और कौशल विकास तक के लिए विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनमें “महालक्ष्मी किट योजना“,“खुशियों की सवारी“ योजना, “नंदा गौरा“ योजना, “मुख्यमंत्री आंचल अमृत“ योजना,“मुख्यमंत्री महिला पोषण“ जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएगा, उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें हमारी बेटियों और मातृशक्ति की अहम भूमिका होगी।

Balika Diwas Dhami महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में बालिकाएं खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़े इसके लिए राज्य में नई खेल नीति में हर संभव सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए आर्थिक संकट से न गुजरना पड़े, इसके लिए नई खेल नीति में हर सुविधा देने के प्रयास किए गए है। इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, खेल निदेशक जितेन्द्र सोनकर एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बालिकाएं मौजूद थी।
खबर में पढ़ें – उमेश कुमार का पलटवार – https://shininguttarakhandnews.com/umesh-kumar-attacks-news/

