Water Metro Kochin देश को ऐसी मेट्रो ट्रेन मिली है, जो ना तो हवा में यानी एलीवेटिड है ना ही सड़क पर और ना ही अंडरग्राउंड दौड़ेगी. ये ट्रेन सभी को पानी पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही है। 25 अप्रैल को भारत में पहली वॉटर मेट्रो मिल गयी. केरल के कोच्चि जिले में पहली वॉटर मेट्रो की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर किया है।
Water Metro Kochin कोच्चि वॉटर मेट्रो की सबसे खास बातें

कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा तैयार, मेट्रो प्रोजेक्ट 8 इलेक्ट्रिक हाइब्रिड बोट्स के साथ शुरू होगी.
कोच्चि वॉटर मेट्रो पोर्ट शहर और उसके आसपास के 10 आइलैंड को जोड़ेगी.
यह ड्रीम प्रोजेक्ट केरल सरकार और जर्मन फर्म KfW द्वारा फंडिड है.
कुल मिलाकर कोच्चि वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट में 78 इलेक्ट्रिक बोट और 38 टर्मिनल शामिल हैं.

Water Metro Kochin पहले फेज में कोच्चि वाटर मेट्रो सर्विस हाईकोर्ट-वाइपिन टर्मिनलों और व्याटिला-कक्कनाड टर्मिनलों से शुरू होगी. केरल के सीएम के अनुसार, पैसेंजर ट्रैफिक में फंसे बिना 20 मिनट से भी कम समय में हाई कोर्ट टर्मिनल से वायपिन टर्मिनल तक पहुंच सकेंगे. वायत्तिला से वॉटर मेट्रो के जरिए 25 मिनट में कक्कानाड पहुंचा जा सकता है.

Water Metro Kochin कोच्चि वाटर मेट्रो के टिकट की बात करें तो बोट ट्रैवल का मिनिमम किराया 20 रुपये है. रेगुलर पैसेंजर्स के लिए वीकली और मंथली पास है. कोच्चि वन कार्ड का उपयोग कर कोच्चि मेट्रो ट्रेन और कोच्चि वॉटर मेट्रो में ट्रैवल कर सकते हैं. कोच्चि वन ऐप के जरिए टिकटों को डिजिटल रूप से बुक किया जा सकता है. कोच्चि वॉटर मेट्रो लिथियम टाइटेनाइट स्पिनल बैटरी से चलेगी…. वॉटर मेट्रो को पर्यावरण के अनुकूल है और दिव्यांग लोगों के लिए भी सेफ मानी जा रही है… बोट्स एयरकंडीशंड होने के साथ वाइड विंडो भी होंगी… कोच्चि जल मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत 1,137 करोड़ रुपये है.
ये देख आप हंसी रोक नहीं पाएंगे , बच्चे का तूफानी दिमाग https://shininguttarakhandnews.com/funny-answer-sheet/

