Banned Google Search Topics गूगल आज के समय में लोगों की जिंदगी का बहुत जरुरी हिस्सा बन गया है। छोटी से छोटी जानकारी के लिए भी लोग गूगल पर निर्भर करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल पर कुछ चीजें सर्च करना खतरनाक भी हो सकता है ?
Banned Google Search Topics चाइल्ड पोर्नोग्राफी भी पड़ सकती है महंगी
Banned Google Search Topics गूगल किसी भी इंसान की लाइफ का आज के समय में जरूरी हिस्सा बन गया है। कोई भी जानकारी चाहिए, तो लोग झट से गूगल खोल लेते हैं। देश-दुनिया की ऐसी कौन सी जानकारी नहीं है, जो गूगल पर न मिल जाये। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर गूगल का प्रयोग सावधानी से ना किया जाए, तो आपके लिए मुसीबत भी बन सकता है ? गूगल पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सर्च करने पर आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। जी हां, आपको लग रहा होगा कि ये कोई हवा हवाई बात है ,लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि गूगल पर कुछ चीजें सर्च करना आपको भारी पड़ सकता है।

- Banned Google Search Topics गूगल पर आप क्या सर्च कर रहे हैं, इसपर कई लोगों की नजर रहती है। इसमें सेफ्टी और सिक्योरिटी टीम भी शामिल है। ऐसे में अगर कोई ऐसी चीज सर्च होती है, जो खतरे वाली है, तो टीम उसे ट्रैक कर लेती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इंटरनेट पर सर्च करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आपको इन चीजों को सर्च करना अवॉयड करना चाहिए।
Banned Google Search Topics बम बनाने का तरीका
- गूगल पर अगर आपने बम बनाने का तरीका सर्च किया,तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऐसा करने से आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाएंगे और आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जा सकती है। ऐसे में कभी भी गूगल पर बम बनाने की विधि न सर्च करें। ना ही इससे रिलेटेड कोई दूसरा कंटेंट सर्च करें।

- अगर आपने गूगल पर कोई ऐसा कंटेंट सर्च किया, जो बच्चों के शोषण से जुड़ा है, तो ये भी आपको हवालात की सैर करवा सकता है। इसके लिए भारतीय कानून में भी प्रावधान है। आपको POSCO एक्ट के तहत जेल की सजा हो सकती है। इस तरह के कंटेंट को सर्च करने पर आपको पांच से सात साल जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

Banned Google Search Topics गर्भपात से जुड़ी जानकारी
- अगर अपने गूगल पर बच्चे को अबो्र्ट करने का तरीका गूगल किया। तो भी आप कानून के चंगुल में फंस जाएंगे। इससे जुड़ी जानकारी आपको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है। भारत में गर्भपात एक कानूनी अपराध है. इसे करवाने की अनुमति सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर है। ऐसे में इसे सर्च करने से पहले सावधान रहे।

- गूगल में आपराधिक गतिविधियाँ से संबंधित जानकारी search करना खतरनाक हो सकता है। अगर आप गूगल में आपराधिक चीजों से जुड़ी जानकारी सर्च करते है तो आप बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी गूगल में सर्च करने पर आपको पुलिस भी पकड़ सकती है। इसलिए कभी भी गूगल में अपराधिक गतिविधियों (criminal activities) से जुड़ी जानकारी सर्च नहीं करनी चाहिए।

जब आप गूगल में दवाओं से जुड़ी जानकारी search करते है तो ये डाटा थर्ड-पार्टी को ट्रांसफर कर दिया जाता है। जिसकी जांच करके आपको उसी बीमारी से संबंधित विज्ञापन दिखाए जाते है। अब समस्या ये है की मेडिकल की जानकारी क्रिमिनल वेबसाइटों को भी दी जाती है और आपको पता भी नहीं चलता है की आप कब क्रिमिनल साइट से जुड़ चुके है इसलिए ये आपके लिए मुसीबत बन सकती हैं।

