World Oldest Mouse : पेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ! 1 Positive News

World Oldest Mouse चूहों की औसत उम्र दो साल से भी कम होती है। लेकिन, आज हम आपको ऐसे चूहे से मिलाने वाले हैं जो उम्र के इस पड़ाव को कहीं पीछे छोड़ चुका है। इसे चूहों का पितामह कहा जा सकता है। दुनिया के सबसे बुजुर्ग चूहे का Guinness World Records खिताब इसके नाम है। यह चूहा 9 फरवरी 2023 को 9 साल 210 दिन का हो गया था। इस चूहे का नाम पैट्रिक स्टीवर्ट है। प्यार से इसे पैट कहा जाता है। इतनी उम्र तक आज तक कोई चूहा जिंदा नहीं रहा है।

 

World Oldest Mouse पैट्रिक स्टीवर्ट गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

World Oldest Mouse
World Oldest Mouse
  • World Oldest Mouse पैट्रिक से पहले फ्रिट्जी के नाम सबसे अधिक उम्र के चूहे का रिकॉर्ड दर्ज था। फ्रिट्जी 1977 से 1985 तक जिया था। 7 साल 225 दिन जीकर वह मर गया था। ब्रिटेन के ब्रिजेट बियर्ड के पास यह यह चूहा था। 9 साल 210 दिन का पैट्रिक पैसिफिक पॉकेट माउस है। इसे उत्तरी अमेरिका में चूहों की सबसे छोटी प्रजाति माना जाता है। एक समय चूहों की इस प्रजाति को विलुप्त मान लिया गया था। लेकिन, 1993 में इसकी छोटी सी आबादी को दोबारा खोजा गया था। पैट्रिक स्टीवर्ट का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

    World Oldest Mouse
    World Oldest Mouse

     

  • World Oldest Mouse चूहों की जिस प्रजाति का पैट्रिक है, उनकी औसत उम्र एक से दो साल होती है। पिंजरे में रहें तो यह बढ़कर चार से छह साल हो जाती है। हालांकि, पैट्रिक इन चूहों से अलग है। वह कैलिफोर्निया के सैन डिएगो चिड़ियाघर में 9 साल से ज्‍यादा बिता चुका है। पैट्रिक जन्‍म से इसी चिड़‍ियाघर में है। इस चूहे का जन्म 12 जुलाई, 2013 को हुआ था। इसका नाम मशहूर एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट के सम्मान में रखा गया था।

IAS के दादा-दादी का सुसाइड नोट पढ़कर रो देंगे https://shininguttarakhandnews.com/ias-grandparents-suicide/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.