BJP News धामी का सीक्रेट प्लान – अबकी बार 60 पार

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

BJP News नज़र 2027 विधानसभा चुनाव पर … टीम की कमान भरोसेमंद पर …. और टारगेट बम्पर सीटों पर कमल का कब्ज़ा …. एक्सपर्ट्स की माने तो राज्यसभा सांसद भट्ट को दोबारा कप्तान बनाने के पीछे मुख्यमंत्री का यही मास्टर प्लान है जिसको हासिल करने के लिए आलाकमान ने भी धामी की डिमांड पर हामी भरी है। हांलाकि अंदरखाने एक गुट ऐसा भी पनपता दिख रहा है जो 2027 में नए समीकरण को बिठाने के लिए बिसात बिछाने का सही मौका तलाश रहा है।

2027 चुनाव में “60 पार” का संकल्प BJP News

BJP News
पार्टी मुख्यालय में सुगबुगाहट का मतलब निकाला जाय तो यही वजह है क्योंकि सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री धामी की ट्यूनिंग सही पटरी पर दौड़ रही है। ऐसे में फिर चाहे दायित्वों के लिए चेहरे चुनना हो या कैबिनेट विस्तार में विधायकों पर राय शुमारी हो सरकार और संगठन में ये तालमेल पार्टी को 2027 के रण में अबकी बार 60 पार के लक्ष्य को पाने के लिए फायदेमंद लगता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी दोबारा मिलने पर बधाई दी और आगामी चुनावों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा के राज्य संगठन महामंत्री अजय कुमार भी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि महेंद्र भट्ट को हाल ही में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध रूप से चुना गया है। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के लिए आठ प्रतिनिधियों का चयन भी किया गया।


महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी आगामी पंचायत चुनावों से लेकर 2027 के विधानसभा चुनावों तक लगातार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल जिला पंचायतों पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि हर ग्राम पंचायत और बीडीसी सीट पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

भट्ट ने यह भी कहा कि भाजपा “60 पार” के लक्ष्य के साथ 2027 के चुनावों में उतरने जा रही है। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की वापसी को मिथक तोड़ने वाला कदम बताया और कहा कि अब लोग विकास को सिर्फ सुनते नहीं, बल्कि अपनी आंखों से देख रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बिना थके और बिना रुके पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम करते रहें। अब देखना होगा कि भट्ट की इस नयी पारी में पार्टी को नई टीम नएटारगेट और नए फैसलों से अबकी बार 60 पार को पाने में कितनी सफलता मिलती है।

मिलिए देहरादून की प्यारी धड़कन से ! https://shininguttarakhandnews.com/ghantaghar-dehradun-dm-savin-bansal/