Bride Refused Marriage शादी में दूल्हा और दुल्हन की परफेक्ट जोड़ी हो , इसके लिए घरवाले लंबी चौड़ी खोजबीन करते हैं। यहां तक कि हिंदुस्तान में दुल्हन और दूल्हे की ऊंचाई रंग शक्ल सूरत और तस्वीरें रिश्तेदार मिलाते हैं और तब जाकर बनती है जोड़ियां । लेकिन कभी-कभी जोड़ी बनते बनते रह जाती है और वजह भी तब सामने आती है जब हाथों में मेहंदी लग जाती है। उत्तराखंड में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दुल्हन ने मेहंदी लगाने के बाद दूल्हे से शादी करने से ही इनकार कर दिया। क्या है वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Bride Refused Marriage गजब है दूल्हे की नाक छोटी होने पर दुल्हन ने तोड़ी शादी

- Bride Refused Marriage उत्तराखंड से शादी टूटने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसकी गांव समेत पूरे जिले और प्रदेश में चर्चाएं हो रही हैं। बता दें कि दूल्हे की नाक छोटी होने पर दुल्हन ने निकाह करने से मना कर दिया। परिजनों के लाख समझाने पर भी दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद दूल्हा बिना निकाह किए ही वापस लौट गया।

- Bride Refused Marriage थाना ऐचोडा कम्बोह के एक गांव निवासी जीशान का रिश्ता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जरीफ की बेटी के साथ हुआ था। तारीख पक्की होने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष जोर-शोर से शादी की तैयारियां कर रहे थे। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। बारात चढ़ते हुए दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। वहां खड़ी महिलाएं दूल्हे को देखकर कानाफूसी करने लगीं। जिसके बाद दूल्हे को लेकर हंगामा हो गया। महिलाओं ने शोर मचाते हुए कहा कि दूल्हे की नाक छोटी है। उन्होंने इसकी सूचना दुल्हन को दी। दूल्हे की नाक छोटी होने पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया.
बबाबा नीम करौली की कहानी – https://shininguttarakhandnews.com/neem-karoli-baba-history/