Chief Minister candidate : मुख्यमंत्री बदलने की संभावना तेज़ , दावेदार सिर्फ 1 , Powerful Facts

Chief Minister candidate एक देश में पार्टी सम्हालने को तैयार है दुसरा प्रदेश में सरकार … एक नौजवान है दुसरा अनुभवी चाणक्य … अक्सर खेमों की जंग भी कलह का कारण बनती रही है। लेकिन इस बार मामला फिट हो गया तो पार्टी को राहत और उम्मीदवारी की चाहत पूरी हो सकती है।

Chief Minister candidate दिग्गज नेता सचिन पायलट खेमा खुश

Chief Minister candidate
Chief Minister candidate
  • Chief Minister candidate कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राजस्थान में सबसे बड़ा चर्चा का मुद्‌दा बना हुआ है। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी एक मजबूत चेहरे के रूप में सामने आ रहा है। खुद उन्होंने विधायक दल की बैठक में इस बात के संकेत दिए हैं। जहां राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए साफ तौर पर मना कर चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर अशोक गहलोत से जितनी बार ये सवाल पूछा गया, उन्होंने हर बार पॉलिटिकली करेक्ट जवाब ही दिए, लेकिन अब वे कहने लगे हैं कि जहां मेरी जरूरत होगी, मैं पीछे नहीं हटूंगा।
Chief Minister candidate
Chief Minister candidate
  • Chief Minister candidate कांग्रेस शासित सबसे बड़ा और अहम राज्य होने के चलते राजस्थान पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहा है। वहीं अब अशोक गहलोत का नाम आने से राजस्थान कांग्रेस और देश की राजनीति में एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर है। 19 अक्टूबर तक कांग्रेस को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। इन सबके बीच दिग्गज नेता सचिन पायलट खेमा खुश है उसको लगने लगा है कि जैसे ही गहलोत दिल्ली की राह पकड़ेंगे उनके लीडर सचिन पायलट मुख्यमंत्री बना दिए जायेंगे।
Chief Minister candidate
Chief Minister candidate

Chief Minister candidate गहलोत के अध्यक्ष बनने के बाद आलाकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना सकता है। इस स्थिति में राजस्थान में सचिन पायलट की स्वीकार्यता और सरकार चलाने पर नजर होगी। जनता में तो वे काफी लोकप्रिय हैं, मगर विधायकों में उनकी स्वीकार्यता भी देखी जाएगी। अशोक गहलोत के अध्यक्ष रहते विधायक पायलट की ओर रुख करें, इसकी संभावनाएं कम लगती हैं। वहीं गहलोत के अध्यक्ष रहते पायलट स्वतंत्र रूप से काम कर सकेंगे या नहीं, इस पर भी सवाल रहेगा। ऐसी स्थिति में कांग्रेस की स्थिति राजस्थान में पंजाब जैसी न हो, इस पर भी हाईकमान की नजर रहेगी।

Must Read This Story – https://shininguttarakhandnews.com/emotional-dm-dehradun/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *