China Child Policy जनसंख्या नियंत्रण पर अपने सख्त नियमों के लिए मशहूर चीन अब अजीबोगरीब फॉर्मूला अपना रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के अधिकारी शादी करने वाले जोड़ों को फोन कर रहे हैं. नव दंपती से पूछा जा रहा है कि वह बच्चा कब पैदा करेंगे? एक महिला को फोन आया और उसने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया. इसके बाद हजारों लोगों ने ऐसे फोन आने की बात कही. पोस्ट वायरल होने के बाद चीन के प्रशासन ने उस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया.
China Child Policy वन चाइल्ड पॉलिसी ने खराब कर दी हालत

- China Child Policy रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला को चीन की नानजिंग सिटी के स्थानीय प्रशासन की ओर से फोन आया. नई-नई शादी वाली इस महिला से पूछा गया कि क्या वह गर्भवती हैं? अगर नहीं, तो कब तक होंगी? इसी का जिक्र महिला की एक सहयोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर किया था. फोन करने वाले अधिकारी का कहना था कि सरकार चाहती है कि शादी करने वाले नए जोड़े एक साल के अंदर ही प्रेग्नेंट हों. अधिकारी ने यह भी बताया कि हर तीन महीने पर फोन करके अपडेट लेने का आदेश दिया गया है.

- China Child Policy इसी सोशल मीडिया पोस्ट पर एक और शख्स ने लिखा, ‘मेरी शादी पिछले साल अगस्त में हुई थी. तब से मुझे लगातार फोन आ रहे हैं और पूछा जा रहा है. मुझसे पूछा जाता है कि हम बच्चा कब पैदा करेंगे?’ आपको बता दें कि सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश चीन ने कुछ सालों के लिए एक बच्चा नीति अपना रखी थी. इस वजह से चीन में युवाओं की संख्या तेजी से कम हो रही है…
लड़कियों को शादी से पहले बतानी पड़ेगी ये बात – कोर्ट https://shininguttarakhandnews.com/married-relationship-court-news/

