Marathon 4 Drugs Awareness मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाईन रेस कोर्स में ‘देहरादून मैराथन’ में दौड़ लगाई। इस अवसर पर उन्होंने 21 किमी की हाफ मैराथन एवं 10 किमी दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत रन फाॅर यूनिटी एवं रन अगेंस्ट ड्रग थीम पर आधारित उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देहरादून मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। देहरादून मैराथन में हंस फाउण्डेशन द्वारा भी सहयोग दिया गया।
Marathon 4 Drugs Awareness नशा मुक्ति की शपथ


Marathon 4 Drugs Awareness सरकार का कहना है कि इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। हंस फाउंडेशन के सहयोग से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में देश की एकता और नशामुक्ति का संदेश देने के लिए यह मैराथन आयोजित हुई। इसके लिए कुल 15 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। अफगानिस्तान, ब्रिटेन, अमेरिका, पेरू, नेपाल, दक्षिणी सूडान और जापान समेत 15 देशों के 112 लोग भी इससे जुड़ेंगे।

Marathon 4 Drugs Awareness ये रहा आज का पूरा कार्यक्रम —
Marathon 4 Drugs Awareness 21 किमी की मैराथन के लिए 3,255 रजिस्ट्रेशन: 21 किमी की मैराथन के लिए 3,255 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया , जिसमें 3027 पुरुष और 228 महिलाएं शामिल रहे। 10 किमी की मैराथन के लिए 5,100 रजिस्ट्रेशन: 5,100 रजिस्ट्रेशन में 4351 पुरुष और 749 महिलाएं हैं। ‘फन-रन’ का भी आयोजन: इस दौरान तीन किमी की ‘फन-रन’ भी हुई। हाफ मैराथन की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को 10 लाख रुपये और पुरस्कार दिए।

Marathon 4 Drugs Awareness मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन राष्ट्रीय एकता में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नशा से मुक्ति के लिए सबको दृ़ढ़ संकल्प लेना होगा और अन्य लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। जीवन के सभी सुख निरोगी काया से ही संभव है। स्वस्थ मन, वचन, एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होगा जरूरी है।

Marathon 4 Drugs Awareness मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए सबको अपना योगदान देना होगा। हमारी युवा पीढ़ी जो आने वाले समय में देश के कर्णधार होंगे, उन्हें सही दिशा मिलनी जरूरी है। पुलिस महानिदेशक आशोक कुमार ने कहा कि रन फाॅर यूनिटी एवं रन अगेंस्ट ड्रग थीम पर आधारित देहरादून मैराथन में 15 हजार से अधिक लोग प्रतिभाग कर रहे थे। अनेक देशों के एथलीट भी इसमें शामिल होने पहुंचे थे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय एकता एवं नशा मुक्ति के उद्देश्य से देहरादून मैराथन का आयोजन किया गया है ।
क्या आपने लिया है भैला डांस का मज़ा ? https://shininguttarakhandnews.com/egaas-bagwal-22-story/

