CISF Detected Foreign Currency अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता है यह बात सब जानते हैं .. फिर भी अपराधी भी अपराध करने से पहले अब तरह-तरह के तिगड़म लगाते हैं दिमाग चलाते हैं और अनोखे अंदाज में अपराध को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह कानून है जिसकी नजर से कोई नहीं बच सकता है अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप चौक जायेगे। हवाई अड्डे पर ऐसा हुआ है कि लहंगे से बरसे हैं नोट और वह भी 1 या 2 लाख नहीं पूरे 41 लाख
CISF Detected Foreign Currency लहंगे से बरसे हैं नोट

- जी हां सही सुना आपने , लहंगे को खोला गया तो उसमें से नोट की बारिश होने लगी। लेकिन यह नोट इंडियन नहीं बल्कि विदेशी मुद्रा थी। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर सीआईएसएफ के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली. सीआईएसएफ कर्मियों ने लहंगे के बटन में छिपाकर लाई जा रही विदेशी करेंसी को पकड़ा, जो भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 41 लाख रुपये (41 Lakh Rupees Foreign Currency) है।

- CISF Detected Foreign Currency एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यात्री को स्पाइसजेट की उड़ान से दुबई जाना था. उन्होंने कहा कि 41 लाख रुपये मूल्य के 1,85,500 सऊदी रियाल को लहंगे के बटनों के अंदर बड़े शातिराना तरीके से छिपाकर रखा गया था. अधिकारी ने कहा कि यात्री को विमान से उतार दिया गया और आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
वियाग्रा भूल जाइए हिमालयी कीड़ा जड़ी खाइए , सेहत और यौवन रहेगा ताज़ा https://shininguttarakhandnews.com/himalayan-viagra-keeda-jadi-news/

