CM on Paper Leak : गड़बडी करने वालो को बख्शा नही जायगा – मुख्यमंत्री , 1 Truth

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

CM on Paper Leak उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पेपर लीक की घटनाएँ और उसके खुलासे से सरकार बेहद गंभीर है। देहरादून हरिद्वार से लेकर तमाम जिलों में बड़े पैमाने पर धर पकड़ की जा रही है। इन सबसे बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच के बाद थाना कनखल पर A E/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 नामजद लोगो पर धारा 420,409,120b ipc 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।

 

CM on Paper Leak सीएम के निर्देश पर AE/JE परीक्षा में दर्ज हुआ मुकदमा

CM on Paper Leak
CM on Paper Leak
  • CM on Paper Leak वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि “हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”

कुत्तों का आलीशान मंदिर है मशहूर https://shininguttarakhandnews.com/indian-werid-temple-dog/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.