Cold vs Warm Water हमारा शरीर 70% पानी से बना है। पानी में कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। पानी हमें तरोताजा रखता है। साथ ही मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करने का काम करता है। पानी की कमी की वजह से पाचन तंत्र और किडनी पर असर पड़ता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। खासतौर से सर्दियों में प्यास लगती नहीं है जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होती है।

कुछ लोग सर्दी में गर्म पानी पीते हैं। कुछ लोग ठंडा पानी पीते हैं। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि कौन सा पानी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है? अक्सर आपकों किसी न किसी से सलाह मिली होगी कि ठंडा पानी पीने से ज्यादा अच्छा है गर्म पानी पीना, मगर इस बात में कितनी सच्चाई है? जानिए ठंडा या गर्म पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं?
एक व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए ?
हर व्यक्ति को दिनभर में 2–2.5 लीटर (8–10 गिलास) पानी पीना चाहिए। यह मात्रा उम्र, वजन, काम और सेहत के अनुसार थोड़ी कम–ज्यादा हो सकती है।
महिला-पुरुष के लिए कितना पानी अनिवार्य: अमेरिकी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग और मेडिसिन की एक रिपोर्ट के आधार पर, 19 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुषों को प्रतिदिन 3.7 लीटर पानी व 19 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिदिन 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए. लेकिन अगर आप ठंडा पानी पीते हैं, तो क्या इससे आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है.

अलग-अलग लोगों के लिए
• महिलाएं: 2–2.3 लीटर
• पुरुष: 2.5–3 लीटर
• वजन कम करने वाले: वजन (kg) × 30 ml
• ज्यादा चलने-फिरने / एक्सरसाइज करने वाले: +500 ml
सर्दी में पानी की कमी को कैसे पूरा करें?
• गुनगुना पानी
• हर्बल चाय (अदरक, तुलसी, दालचीनी)
• सूप (सब्ज़ी / दाल)
• छाछ (अगर सूट करे)
• गुनगुना नींबू पानी
ध्यान रखें: चाय-कॉफी पानी का पूरा विकल्प नहीं होती।
कम पानी पीने के संकेत
• होंठ सूखना
• सिरदर्द
• कब्ज
• पेशाब का गाढ़ा पीला रंग
• थकान
हर 1–1.5 घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं, प्यास लगने का इंतजार न करें।
गर्म या ठंडा, कौन सा पानी बेहतर है ?
सर्दियों में गुनगुना पानी पीना बेहतर माना जाता है। गुनगुना पानी शरीर को गर्म रखता और ठंड से बचाता है। साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है। आपको अपने सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए। ठंडा पानी पीने से गले में खराश, सर्दी और जुकाम की समस्या बढ़ सकती है।

