conversion gang दो शातिर बहनों का शर्मनाक कच्चा चिट्ठा बेनक़ाब

conversion gang मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित धर्म परिवर्तन और यौन शोषण से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है. आरोप है कि इस गैंग को अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनें चला रही थीं. इन पर आरोप है कि वे गरीब परिवारों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाती थीं और फिर ब्लैकमेल करके उनका शोषण किया जाता था. बाग सेवनिया थाना पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रेप, धमकी और धर्म परिवर्तन के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

गरीब लड़कियों को जॉब ऑफर conversion gang

रेप करवाकर धर्म बदलने का दबाव

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘द केरल स्टोरी’ जैसे एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इस रैकेट में दो मुस्लिम बहनें शामिल हैं, जो हिंदू युवतियों को फंसाने के लिए कभी सहेली बन जाती हैं तो कभी ननद और भाभी की भूमिका में आ जाती हैं। दोनों ने प्रेमी के साथ मिलकर कई हिंदू युवतियों का शारीरिक शोषण करवाया है। इस रैकेट के संपर्क में कई हिंदू युवतियों के होने और इनके मोबाइल में कई संदिग्ध वाट्सएप ग्रुप मिले हैं, जिनमें कई युवतियों की फोटो है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह युवतियों को नौकरी और हाईप्रोफाइल लाइफ स्टाइल के नाम पर अपने झांसे में लेकर देह व्यापार में धकेलता होगा। पुलिस ने रैकेट की मास्टरमाइंड अमरीन उर्फ माहिरा, उसके मुस्लिम प्रेमी चंदन यादव और कथित बहन आफरीन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

मामले की पहली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है और दो बच्चों की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही थी. वह कैटरिंग सर्विस में वीआईपी वेटर का काम करती थी. वर्ष 2023 में एक मॉल में उसकी मुलाकात अमरीन से हुई, जिसने उसे 10 हजार रुपये सैलरी पर बच्चे की देखभाल का काम दिलाने का भरोसा दिया. इसके बाद उसे अशोका गार्डन स्थित घर में रखा गया और बाद में सागर रॉयल विला के मकान में बुलाया जाने लगा, जहां अमरीन अपने साथी चंदन यादव के साथ रहती थी.

पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2024 में उसे नारायण नगर स्थित चंदन की बहन के घर ले जाया गया, जहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद उसे बदनाम करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और नमाज पढ़ने व बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया.

नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप

जांच के दौरान मामला तब और गंभीर हो गया जब एक अन्य युवती ने भी सामने आकर इसी तरह के शोषण की शिकायत दर्ज कराई. दूसरी पीड़िता ने भी आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया गया. दोनों मामलों में समान तरीके से महिलाओं को फंसाने और ब्लैकमेल करने की बात सामने आने के बाद पुलिस को संगठित गिरोह होने की आशंका है.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सक्रिय एक गिरोह पर आरोप है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर और छात्राओं को नौकरी, मदद और बेहतर जीवन का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। जांच में सामने आया है कि युवतियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर शोषण किया गया।आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगे हैं।गिरोह के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध चैट, तस्वीरें और संपर्क सूत्र मिले हैं। पुलिस ने दो बहनों समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस नेटवर्क के तार अन्य शहरों से तो नहीं जुड़े हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, संभावित अन्य पीड़िताओं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िताओं के बयान दर्ज कर मेडिकल और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं….. खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है हम इसके तथ्यों की पुष्टि नहीं करते हैं।