Crime News नहाने गई पत्नी के साथ खौफनाक कांड!

Crime News  बेंगलुरू में एक भयानक घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है, जिसमें भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के पूर्व अधिकारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना अवाल्हाली थाना क्षेत्र में सुबह लगभग 11 बजे हुई। खबर है कि जब वह नहाने की तैयारी कर रही थीं, आरोपी 65 वर्षीय नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी का गला तौलिये से घोंटकर मार डाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे मानसिक तनाव और डिप्रेशन की गंभीर स्थिति का हाथ था।

ISRO वैज्ञानिक ने अपनी ही जीवनसंगिनी की जान ले Crime News

Crime News
समाज के एक वीभत्स्य चेहरे का सच आपको इस दिल दहला देने वाली खबर से लग जायेगा जो हमने मीडिया रिपोर्ट से तैयार की है। दावा किया गया है कि इसरो के रिटायर्ड टीम लीडर, नागेश्वर राव ने बेंगलुरु में अपने अपार्टमेंट में अपनी 65 साल की पत्नी संध्याश्री का गला घोंटकर हत्या कर दी. खबर है कि जब वह नहाने की तैयारी कर रही थीं, तो आरोपी ने तौलिए से उनका दम घोंट दिया. जुर्म के बाद, राव ने फोन पर अपने दोस्तों को बताया और खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की.

दरअसल, अवलावल्ली एरिया के एक अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक रूह कंपा देने वाली घटना हुई. इसरो रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के समय घर में कोई तीसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था. उसने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने दोस्तों को फोन करके इसकी खबर दी.

जान निकलने तक दबाया गला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नागेश्वर राव (75) के रूप में हुई है. वे इसरो में टीम लीडर के पद से रिटायर हुए थे. बुधवार सुबह करीब 10 बजे, जब उनकी पत्नी संध्याश्री (65) नहाने के लिए बाथरूम गई थीं, तभी नागेश्वर ने कथित तौर पर उनके गले में तौलिया लपेटकर उसे तब तक कसा जब तक कि उनकी जान नहीं निकल गई. यह बुजुर्ग जोड़ा पिछले तीन साल से इसी अपार्टमेंट में रह रहा था.


दोस्तों को किया फोन

हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी नागेश्वर राव ने भागने की कोशिश नहीं की. इसके बजाय, उसने अपने दोस्तों को फोन किया और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. सूत्रों का यह भी कहना है कि पत्नी की हत्या करने के बाद नागेश्वर खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त करने की योजना बना रहा था. खुशकिस्मती से, पुलिस के पहुंचने तक उसने खुद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था.

पुलिस पूछताछ में टालमटोल वाला बयान

घटना के समय कपल की बेटी घर पर नहीं थी. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने नागेश्वर राव से पूछताछ की, तो उसने लगातार अपने बयान बदले. एक मौके पर उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने ही तौलिये से उसे मारने की कोशिश की थी और उसने केवल आत्मरक्षा में उन पर हमला किया.

मानसिक स्वास्थ्य बना हत्या की वजह?

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि नागेश्वर राव हाल के दिनों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं (Mental Health Issues) से जूझ रहे थे. जॉइंट पुलिस कमिश्नर रमेश बनोथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अवलाहल्ली पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि हत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।