देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Dhami Viral Video जब सरकार खेत में पसीना बहाये तो उसका वीडियो ख़ास हो जाता है। सीएम सुबह सुबह किसानों जैसा अनुभव लेने के लिए मेहनत करते दिखें तो ग्रामीणों को भी हैरानी हुई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिवाड़ गांव ( वि०ख० थौलधार ), टिहरी में दिन की शुरुवात खेतों में जुताई से की। उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण को निकले। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्राम वासियों की सराहना की।
Dhami Viral Video पावर वीडर से की खेतों की जुताई

Dhami Viral Video मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
Dhami Viral Video टिहरी की पगडंडियों में भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री
एक किसान की तरह सुबह सुबह पसीना बहाते हुये खेत की उबड़ खाबड़ ज़मीन पर मशीन चलाते हुए मुख्यमंत्री का ये वीडियो देखकर लोग भी हैरान थे। लेकिन सीएम का एक अंदाज़ उन्हें पसंद भी आया। लोगों से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है। गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।
धामी सरकार को मिली गुड न्यूज़ ! https://shininguttarakhandnews.com/dhami-achivement-rivers/

