Doctor Naked Hospital महाराष्ट्र के औरंगाबाद के सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना कपड़े के ही अस्पताल में घूमता दिखाई दे रहा है। अब वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। कैमरे में डॉक्टर की घिनौनी हरकत कैद हो गई है, जिसको लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। दरअसल डॉक्टर सरकार अस्पताल में बिना कपड़ों के घूम रहा था, जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब वीडियो वायरल हो रहा है।
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने पार की हद ! Doctor Naked Hospital

घटना महाराष्ट्र के संभाजीनगर के सरकारी अस्पताल में हुई है, संभाजीनगर को पहले औरंगाबाद के नाम से जाना जाता था। बताया गया कि बिडकीन ग्रामीण सरकारी अस्पताल में तैनात 45 साल का डॉक्टर नशे की लत से जूझ रहा है। लेकिन हाल ही तो उसने हद ही कर दी।डॉक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह वह बिना कपड़ों के अस्पताल में घूमता दिखाई दे रहा है। बताया गया कि इस दौरान डॉक्टर नशे में था। डॉक्टर इतने नशे में था कि उसे इस बात का आभास ही नहीं हुआ कि वह नग्न अवस्था में ही ऐसी जगह घूम रहा था, जहां उस पर कैमरे की नजर है।
नहीं दिखा सकते ऐसा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर नग्न अवस्था में गलियारे में घूम रहा है, सामने टॉयलेट है। वह एक कपड़े लेकर फर्श में हवा कर रहा है और इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सीसीटीवी में उसकी ये हरकत कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल है। हम आपको डॉक्टर का ये वायरल वीडियो नहीं दिखा सकते। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और अब अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अगर डॉक्टर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि डॉक्टर का ये रवैया चिंताजनक है, और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
हायो रब्बा ! Online ये सब करते हैं आजकल भारतीय : चौंका देगी रिपोर्ट https://shininguttarakhandnews.com/internet-top-activities/