Ghode Pe Sawar Song सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘घोड़े पे सवार’ गाना खूब छाया हुआ है. इस बीच, लद्दाख की खूबसूरत वादियों में इस गाने पर थिरकती दो महिलाओं का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है…
Ghode Pe Sawar Song महिलाओं ने किया जबरदस्त डांस

- Ghode Pe Sawar Song सोशल मीडिया पर कब, क्या चीज ट्रेंड करने लगे, इसके बारे में अंदाजा लगा पाना मुश्किल है. ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने की खुमारी अभी लोगों के सिर चढ़कर बोल ही रही थी कि अब नेटफ्लिक्स फिल्म कला के गाने ‘घोड़े पे सवार’ का भूत लोगों के सिर पर सवार हो गया है. जिसे देखो, वो इस गाने पर रील बनाकर अपलोड कर रहा है. इस कड़ी में बर्फ से ढके लद्दाख के खूबसूरत पहाड़ों के बीच गाने पर थिरकती दो महिलाओं का वीडियो वायरल हो गया है, जिसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है.
Ghode Pe Sawar Song वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में दो महिलाएं पारंपरिक पोशाक में नजर आती हैं. दोनों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले गाने ‘घोड़े पे सवार’ पर कमाल का डांस करते हुए देखा जा सकता है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है दोनों अपनी शानदार कोरियोग्राफी और एक्सप्रेशन्स से नेटिजन्स का दिल जीत लेती हैं. यकीन मानिए, ये वीडियो आपका दिन बनाने के लिए काफी है.
व्हाट्सअप कॉल अब होगी रिकॉर्ड आप भी कीजिये सेटिंग ऑन https://shininguttarakhandnews.com/whatsapp-call-record-app/

