Guardian Kinnars Guru देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है। समाज का हर तबका इस बदलते भारत का हिस्सा बन रहा है। अब ऐसे में भला लाखों की संख्या में मौजूद देश का किन्नर समाज भला इससे अछूता क्यों रहे। लिहाज़ा निर्वाचय आयोग ने दी है बड़ी राहत , क्या है वो बड़ी खबर आइये जानते हैं –
Guardian Kinnars Guru ये है बदलते भारत की तस्वीर

- Guardian Kinnars Guru नए फार्म आठ का प्रयोग आवास पता बदलने, मतदाता सूची में गलती सुधारने, मतदाता पहचान पत्र दूसरा बनवाने और विकलांग व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। देश में आम नागरिक आसानी से मतदाता बन सके, इसके लिए केंद्र सरकार ने पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इस प्रक्रिया के तहत नामांकन के लिए प्रयोग होने आवेदन फार्म की श्रेणियों में जरूरी बदलाव किए गए हैं।

- Guardian Kinnars Guru इस बदलाव के बाद अब किन्नर श्रेणी के तहत आने वाले 18 वर्ष तक की आयु के मतदाताओं के गुरुओं को ही उनके अभिभावक का दर्जा दिया गया है। यह आदेश एक अगस्त 2022 से लागू होगा। इन प्रावधानों को कानूनी मान्यता मिलने के बाद आयोग ने सभी राज्यों को इन व्यवस्थाओं प्रयोग करने का आदेश दिया है। प्रावधान में बताया गया है कि किन्नर के लिए संबंधित व्यक्ति के गुरु को अभिभावक माना जाएगा जबकि अनाथ की श्रेणी में जो भी अभिभावक तय है उनके नाम ही प्रयोग किया जा जाएगा। इसके अतिरिक्त जन्म प्रमाणपत्र और आवास का पता पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए किया जाएगा।

- Guardian Kinnars Guru निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आयोग ने एक दर्जन से अधिक फार्म की प्रक्रिया को आसान किया है, इन्हें मंजूरी के लिए कानून मंत्रालय को भेजा गया था। इसके लिए मंत्रालय ने भी अधिसूचना जारी कर दी है और इसके बाद नई व्यवस्था लागू की जा रही है। आयोग ने नए मतदाताओं के लिए प्रयोग होने वाले फार्म छह में अनाथ व किन्नर श्रेणी के मतदाताओं के लिए प्रावधान किया है।
पढ़िए खबर में – सोने का 1 सिक्का गायब https://shininguttarakhandnews.com/cbi-search-gold-coin/

