Guru Ram Rai Darbar : वित्त मंत्री और सांसद ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था , 1 Truth

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट 

Guru Ram Rai Darbar  वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सपत्नीक श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उत्तराखण्ड के इन दो ख़ास शख्सियतों ने अपने अपने परिवारों के साथ श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश के विभिन्न समसामियक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल की ओर से किए जा रहे कार्यों से दोनों लोगों को अवगत करवाया।

 

Guru Ram Rai Darbar श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट 

Guru Ram Rai Darbar 
Guru Ram Rai Darbar

Guru Ram Rai Darbar वित्त मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की वहीं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखण्ड राज्य व पश्चिम उत्तर प्रदेश के मरीजों की लाइफलाइन बताया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सत्पनीक श्री दरबार साहिब पहुंचे, वहीं दोपहर के समय वित्त मंत्री भी  श्री दरबार साहिब पहुंचे । श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार राज्यसभा सांसद, उनकी धर्मपत्नी, वित्त मंत्री व उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया गया। 

Guru Ram Rai Darbar 
Guru Ram Rai Darbar

Guru Ram Rai Darbar  श्री महाराज जी ने राज्यसभा सांसद को रूद्राक्ष का पौधा व श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। दोपहर के समय श्री दरबार साहिब पहुंचे वित्त मंत्री व श्री महाराज जी के बीच स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, शोध व जैविक खेती जैसे विषयों पर गहन विचार विमर्श हुआ। श्री महाराज जी ने ने वित्त मंत्री को रुद्राक्ष का पौधा व श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री महाराज जी ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित जैविक खेती से जुड़े विभिन प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होने  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के शोधार्थियों द्वारा विभिन्न क्षेत्र में किए जा रहे शोध कार्यों से भी अवगत करवाया। 

चूहे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ! https://shininguttarakhandnews.com/world-oldest-mouse/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.